फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   2 caught with illegal wine

बिहार ले जा रही अवैध शराब पकड़ी, दो आरोपी धरे

Tue, 28 Jan 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
2 caught with illegal wine
हथीन। वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने मंगलवार को शराब की तस्करी करते हुए कैंटर चालक को साथी सहित गिरफ्तार किया है। कैंटर से 590 पेटी शराब मार्का इम्पीरिया ब्लू बरामद की गई जिसे जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गुरुग्राम से शराब लेकर आया है और उसे बिहार लेकर जा रहा था। जिला पुलिस प्रवक्ता मंजीत सिंह ने बताया कि कै ंटर चालक रशीद निवासी ठेकडा जिला नूंह व परिचालक नरेश निवासी मिर्जानगर बिहार के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ए.वी.टी. स्टाफ हथीन की टीम से ए.एस.आई इशराइल, अपनी टीम प्रधान सिपाही जमशेद, अशोक, सिपाही हसन मोहम्मद, सोनू के साथ गश्त में था। इस दौरान सूचना मिली कि एक कैंटर में अवैध शराब भरी हुई है। जो के.एम.पी. से होता हुआ बिहार जाएगा। सूचना पर ए.वी.टी. स्टाफ हथीन की टीम के द्वारा के.एम.पी रोड नजदीक रहराना पुलिया के पास नाकाबंदी शुरू करके कैंटर को काबू कर लिया। एक्साइज निरीक्षक को भी मौके पर बुलाया गया। आरोपी से इस प्रकरण में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed