फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   हथीन पहुंचने पर पूर्व विधायक केहरसिंह रावत का हुआ भव्य स्वागत

हथीन पहुंचने पर पूर्व विधायक केहरसिंह रावत का हुआ भव्य स्वागत

Wed, 27 Mar 2019 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
हथीन पहुंचने पर पूर्व विधायक केहरसिंह रावत का हुआ भव्य स्वागत
हथीन पहुंचने पर पूर्व विधायक केहरसिंह रावत का हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन


हथीन। इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक केहरसिंह रावत बुधवार को गृह विधानसभा क्षेत्र हथीन पहुंचे तो न केवल उनके अपने कार्यकर्ताओं बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मिंडकोला रोड स्थित कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर न सिर्फ जश्न मनाया गया बल्कि हथीन क्षेत्र में भाजपा की खिलाफत करने वाले मेव-मुस्लिम वर्करों ने भी भाजपा का पटका गले में बांधकर पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस मौके पर इनेलो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान शमीम उटावड, इलियास मोहदमका, सरफुद्दीन लखनाका, फैसल मोहदमका, सतीश शर्मा स्वामीका, असरूद्दीन लखनाका, हकमुद्दीन पहाड़पुर, शाहिद कूकरचाटी, सहजाद जलालपुर, शौकत मोहदमका, रफीक मोहदमका सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने गले में भाजपा का पटका डालकर पार्टी के प्रति आस्था जताई।
केहरसिंह रावत ने कहा कि चौटाला परिवार की आपसी कलह के चलते अब इनेलो का पतन निश्चित है। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने के बारे में वे अपनी तरफ से अभय चौटाला को पहले ही सूचित कर चुके थे। इस बारे में कोई धोखेबाजी नहीं की है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि उन्हें सत्ता का कोई लालच नहीं है। यदि लालच होता तो वे भी नैना चौटाला व दुष्यंत चौटाला की तरह अपने पद से चिपके रहते। उन्होंने तो पार्टी छोड़ते ही विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। भाजपा सभी वर्गों के बहुमत वाले इलाकों में विजयी रहेगी। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि पिछले साढे़ चार वर्ष के शासन काल में मनोहरलाल सरकार ने सत्ता पक्ष के ही नहीं बल्कि विपक्षी दलों के विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी करोड़ों रुपये का बजट आवंटित किया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद हथीन में विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला चुनाव प्रबंधन कमेटी के जिला संयोजक सूरज पांडे, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन चौधरी नरेश चंद सिंगला, पार्टी विस्तारक कमल सौरोत, महेंद्र गढी विनोदा विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन


विधायक की पेंशन करेंगे दान
साढ़े चार वर्ष तक हथीन के विधायक रहकर पेंशन के हकदार बने केहरसिंह रावत ने घोषणा की है कि वे अपनी पेंशन राशि को निजी खर्चों में उपयोग कभी नहीं करेंगे। जो भी पेंशन मिलेगी उसे गोशाला को नियमित रूप से दान करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने उन्हें विधानसभा के लिए चुनावी टिकट नहीं दिया तो भी वे पार्टी में बने रहेंगे तथा जिसे भी टिकट मिलेगी उसे विधानसभा में पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed