फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   18 people were cheated by hacking UPI, using fake app and Telegram

Palwal News: यूपीआई हैंक कर, फर्जी एप और टेलीग्राम के जरिये 18 लोगों से ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
18 people were cheated by hacking UPI, using fake app and Telegram
पिछले तीन दिन में ठगों ने 30 लाख से ज्यादा ऐंठे, संबंधित थाना पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिन में 18 लोगों से ठगों ने करीब 30 लाख 72 हजार 675 रुपये ठग लिए। ठगों ने अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को अपना शिकार बनाया है। साइबर थाना पुलिस ने सभी शिकायतों पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यूपीआई हैंक कर खाते से निकाले पैसे
नांगल जाट गांव के हरवीर रावत ने बताया कि साइबर ठगों ने उनके पास फर्जी एप भेजा और उससे धोखाधड़ी कर 3 लाख 54 हजार 486 रुपये ठग लिए। वहीं, बागपुर खादर के प्रीत का फोन चोरी होने के बाद उसके बैंक खाते से 1 लाख 97 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


होटल रेटिंग टास्क के नाम पर ठगी

गांव सिहोल की ललिता के अनुसार, टेलीग्राम पर होटल रेटिंग टास्क के नाम पर लालच देकर उनसे 93 हजार रुपये की ठगी की गई। वहीं, होडल के अंकित से भी इसी तरह के टास्क के नाम पर 94 हजार 500 रुपये ठग लिए गए। इसके अलावा गांव टोंका के शमशुद्दीन ने बताया कि उनके पास गूगल टास्क के नाम पर एक लिंक आया था, जिसे खोलते ही उनके खाते से 96 हजार रुपये कट गए। इसी तरह फीरोजपुर गांव के कन्हैया के पास टेलीग्राम लिंक आया, जिसे क्लिक करने पर उन्हें 2 लाख 79 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिफ्ट भेजने का दिया लालच

कोंडल गांव की रचना देवी ने बताया कि साइबर ठगों ने उसे गिफ्ट भेजने के नाम पर 98 हजार 598 रुपये की ठगी का शिकार बनाया। वहीं, राम नगर कॉलोनी के नीरज कुमार ने बताया कि बैंक कर्मचारी बनकर ठगों ने उससे लोन दिलाने के नाम पर 1 लाख 10 हजार 373 रुपये ठग लिए। इसके अलावा हरिनगर के नवल से बैंक कर्मचारी बनकर केवाईसी अपडेट के नाम पर 1.54 लाख रुपये की ठगी की गई। वहीं, हसनपुर के ट्रांसपोर्टर हरिओम से नेपाल बॉर्डर पर ट्रैक्टर भेजने के नाम पर 1.45 लाख रुपये ठग लिए।

व्हाट्सएप पर पीडीएफ फाइल भेजी

खटोला सराय के इकबाल ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर पीडीएफ फाइल भेजी गई थी, जिसे खोलते ही उनके खाते से 2 लाख 37 हजार 979 रुपये उड़ा लिए गए। वहीं, औरंगाबाद गांव के धर्मेंद्र से टेलीग्राम टास्क के नाम पर 99 हजार 500 रुपये ठग लिए।

निवेश के नाम पर ठगी
पलवल जिले में साइबर ठगी के अलग-अलग मामलों में लोगों को निवेश के नाम पर भी शिकार बनाया गया। नई बस्ती इस्लामाबाद के संतोष को इंटरनेट पर टाटा प्रोजेक्ट में निवेश का झांसा दिया गया।हरियाणा के रहराना गांव के राज सिंह के खाते में अचानक 16-16 हजार रुपये जमा किए गए। इसके बाद फर्जी लोन के नाम पर ब्लैकमेल कर उनसे 1.40 लाख रुपये ठग लिए गए।


पुलिस से सतर्कता बरतने की अपील

साइबर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि साइबर ठगी के अलग-अलग मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि ठगों ने नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बनाया है। नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है और लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed