फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   175 acres will be cultivated in the district

जिले में 175 एकड़ में होगी गुलाब की खेती

Sun, 11 Apr 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
175 acres will be cultivated in the district
पलवल। जिला बागवानी विभाग किसानों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए गुलाब की खेती करवाएगा। विभाग जिले के अंदर करीब 175 एकड़ में गुलाब के फूलों की खेती करने का शेडयूल तैयार करने में लगा है। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रज्जाक ने बताया कि एक एकड़ जमीन पर 6400 रुपये का अनुदान भी किसान को मिलेगा।
विज्ञापन

डॉ.रज्जाक ने बताया कि पारंपारिक खेती को छोड़कर किसानों को फल और फूलों की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। फल और फूलों की खेती में किसान थोड़ी जमीन में अधिक मुनाफा कमा सकता है। इस लक्ष्य को लेकर जिला बागवानी ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए गुलाब के फूलों की खेती करने का सुझाव दिया है। आने वाले सीजन में जिला के अंदर करीब 175 एकड़ जमीन में फूलों की खेती करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। विभाग की मानें तो लक्ष्य से ज्यादा जमीन में फूलों की खेती किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुलाब दो प्रकार का होता है। अंग्रेजी गुलाब छड़ी सहित बिकता है और बाजार में इसकी मांग निरंतर बढ़ रही है। देसी गुलाब में खुशबू अधिक होती है और इसके फूलों से अर्क निकाला जाता है। एक एकड़ गुलाब की खेती से एक किलोग्राम अर्क निकलता है और बाजार में इसकी कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये है। देसी गुलाब की खेती पर किसानों को एक एकड़ पर 6400 रुपये अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed