{"_id":"61be1abd04ba660ebd41f194","slug":"1671-arrived-to-give-paper-out-of-1790-examinees-palwal-news-noi622106922","type":"story","status":"publish","title_hn":"1790 परीक्षार्थियों में से पेपर देने पहुंचे 1671","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1790 परीक्षार्थियों में से पेपर देने पहुंचे 1671
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा ली गई हरियाणा पात्रता परीक्षा के तहत शनिवार को लेवल-3 (पीजीटी लेक्चरर) की परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पलवल जिले में 6 केंद्रों पर दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई परीक्षा में 1671 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। परीक्षा के लिए 1790 युवाओं को पेपर देना था। शिक्षा विभाग के रिकार्ड अनुसार 93.35 प्रतिशत परीक्षार्थियों की हाजिरी रही। परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के अंदर धारा 144 लगाई गई थी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला परिषद के सीइओ नोडल अधिकारी थे। जबकि उपायुक्त के नेतृत्व में परीक्षा के लिए फ्लाइंट स्कायर्ड टीम बनाई गई थी।
पेपर देने आए परीक्षार्थियों को दो बजे से ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कराना शुरू कर दिया था। अंदर परीक्षा हॉल में भेजने से पहले परीक्षार्थियों की गहनता से मेटल डिटेक्टर जांच की गई और इसके बाद बायोमीट्रिक उपस्थिति भी लगाई गई। केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के अलावा अन्य लोगों को नहीं रुकने नहीं दिया जा रहा था। परीक्षार्थी डेढ़ घंटे तक केंद्रों के बाहर खड़े होकर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करते रहे। परीक्षा काफी शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई। एक भी नकल का मामला प्रकाश में नहीं आया है।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने बताया कि शनिवार को पलवल जिले में ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रसूलपुर रोड पलवल सेंटर कोड-21001, सरस्वती महिला महाविद्यालय बाईपास रोड पलवल सेंटर कोड-21002, जीजीडीएसडी महाविद्यालय नजदीक माल गोदाम पलवल सेंटर कोड-21003 बी-1 व सेंटर कोड-21004 बी-2, जीवन ज्योति ग्लोबल स्कूल अलीगढ़ रोड किठवाडी सेंटर कोड-21006, के लिए हथीन के नायब तहसीलदार दिनेश, एडवांस्ड एजुकेशनल इंस्ट्यूशन, दिल्ली मथुरा रोड औरंगाबाद सेंटर कोड-21005 बी-1 में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
मेरा पेपर अच्छा हुआ है। सबसे ज्यादा खुशी आज इस बात की रही कि पेपर पलवल में ही था। पहले पेपर देने के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता था, लेकिन अब ये जिले में हुआ।
-नीलम, हूडडा सेक्टर दो
मेरा पेपर अच्छा रहा। मैंने पेपर के लिए जो तैयारी की थी, उसके अनुसार ही पेपर में प्रश्न आए। मुझे पास होने की पूरी उम्मीद है। पलवल में ही परीक्षा केंद्र होने से फायदा भी हुआ।
- कुसुम, पलवल
मैं पलवल के गांव बहरौला का हूं। मेरा पेपर ठीक हुआ है। मैं पिछले बार पेपर देने के लिए दूसरे जिले में गया था, तब काफी परेशानी होती थी, अब जिले में पेपर देकर राहत मिली है।
-रामावतार, बहरौला
मैं फरीदाबाद से परीक्षा देने यहां आई हूं। इस बार अपने ही जिले के पास वाले जिले में पेपर देकर काफी राहत मिली है। प्रश्नपत्र भी आसान था, तैयारी भी पहले ही पूरी थी।
-कशिश