फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   गीता ज्ञान से मनुष्य में जीवन जीने की कला आती है: टेकचंद शर्मा

गीता ज्ञान से मनुष्य में जीवन जीने की कला आती है: टेकचंद शर्मा

Mon, 17 Dec 2018 10:51 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
गीता ज्ञान से मनुष्य में जीवन जीने की कला आती है: टेकचंद शर्मा
जीवन को जीने की कला बताती है गीता : टेकचंद
विज्ञापन

-गीता जयंती महोत्सव का दूसरा दिन

पलवल। जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को विधायक टेकचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में रहे। महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह किया गया। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पृथला विधायक ने कहा कि गीता ज्ञान से मनुष्य में जीवन जीने की कला व संस्कारवान बनने की प्रवृति आती है। गीता में वेद व जीवन शास्त्रों का संपूर्ण ज्ञान सम्माहित है, इसलिए भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में नि:स्वार्थ भाव से कर्म करने पर बल दिया है। पृथला विधानसभा क्षेत्र से विधायक टेकचंद शर्मा सोमवार को गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने गीता महोत्सव को अंतर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया है तथा यह हमारी समृद्ध संस्कृति के विस्तार के लिए बड़ा कदम है। उन्होंने पंचायत भवन के परिसर में स्थित राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित क्री। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में वाणी राजमोहन ने श्रीकृष्ण वंदना, लीना ने कत्थक नृत्य, संभार्य फाउंडेशन ने महाभारत पर स्किट, कलाकार अर्पित ने श्रीकृष्ण भजन, कलाकार राजेश कुमार ने बृज रसिया व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप की छात्राओं ने श्रीकृष्ण-राधा नृत्य की शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। एसडीएम होडल गजेंद्र सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, पलवल के एसडीएम जितेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन, उप-जिला शिक्षा अधकिारी अशोक बघेल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed