फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   12 charged for hooligon activities

लड़ाई झगड़ों में 12 पर मामला दर्ज

Thu, 20 Feb 2020 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
12 charged for hooligon activities
लड़ाई झगड़ों में 12 पर मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल (संवाद)। चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग जगह लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर जान से मारने की धमकी देने के दो मामले प्रकाश में आए है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर 9 नामजद व तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि गांव चांदहट निवासी संदीप ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव निवासी प्रदीप 45 वर्ग गज जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। जिस संबंध में थाना परिसर में पंचायत भी हुई। लेकिन कोई हल नही हुआ। उसी बात की रंजिश रखते हुए प्रदीप व उसका साला सुनील निवासी गांव घुघेरा और तीन अन्य साथी कार से 21 जनवरी की रात आठ बजे घर पर आए और लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर दिया। हमले के दौरान पीड़ित व भाई कुलदीप और पिता सतवीर को गंभीर चोटें आई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़ित के फोन को भी लेकर फरार हो गए। वहीं गांव पहरुका निवासी आरती ने शिकायत दर्ज कराई है कि 17 जनवरी की सुबह आठ बजे वह सरकारी हैंडपंप से पानी लेकर घर आ रही थी। उसी समय गांव निवासी तरुणपाल, राहुल व रोहताश बाइक पर सवार होकर आए और रास्ता रोक लिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसका चचेरा भाई राजू व चाची गुड्डी घर से बाहर आ गए और उक्त लोगों का विरोध किया तो, उनके साथी हुकम, रामशरण, तेजू व इशार भी मौके पर आ गए। सभी ने मिलकर पीड़िता के भाई रवि, चाची गुुड्डी पर लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed