{"_id":"5c17da32bdec225726710f10","slug":"111545067058-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन का एग्रीमेंट करा धोखे से कराई जमीन अपने परिवार के नाम, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन का एग्रीमेंट करा धोखे से कराई जमीन अपने परिवार के नाम, मामला दर्ज
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एग्रीमेंट करा धोखे से जमीन परिवार के नाम कराई, मामला दर्ज
पलवल। एक एकड़ जमीन का एग्रीमेंट कराकर 13 लाख, 50 रुपये लेने व बाद में धोखाधड़ी कर जमीन की रजिस्ट्री परिवार के सदस्यों के नाम कराने का मामला सामने आया है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि गांव शाहुपूरा (बल्लभगढ़) निवासी अनिल कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने वर्ष 2012 में गांव घोड़ी निवासी गजराज से एक एकड़ जमीन का सौदा 14 लाख रुपये में तय किया था। जिस पर गजराज ने पीड़ित से 13 लाख रुपये लेकर पक्का ऐग्रीमेंट उसके नाम कर दिया। इसके कुछ दिन बाद गजराज ने रजिस्ट्री कराने का समय बढ़ा लिया और पीड़ित से 50 हजार रुपये और ले लिए। गजराज के तय समय के अनुसार पीड़ित रजिस्ट्री कराने पहुंच गया, लेकिन गजराज नहीं आया। पीड़ित ने जब जांच की तो पता चला कि गजराज ने धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्री अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर कर दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।