{"_id":"5bfadb07bdec22415f3d940d","slug":"111543166727-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक ने नौकरी से हटाने पर दोस्तों साथ की मालिक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक ने नौकरी से हटाने पर दोस्तों साथ की मालिक से मारपीट
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी से हटाने पर चालकों ने किया मालिक पर हमला
पलवल। गाड़ी से चालक को हटाना गाड़ी मालिक को उस समय मंहगा पड़ गया जब चालक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गाड़ी मालिक पर हमला कर दिया इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई हनीश खान ने बताया कि गांव पृथला के राहुल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पिकअप गाड़ी पर नया गांव निवासी सोनू चालक था। सोनू ने शराब के नशे में गाड़ी से एक्सीडेंट कर दिया था। जिस पर राहुल ने सोनू को गाड़ी से हटा दिया। उसी बात की रंजिश रखते हुए सोनू ने अपने साथी गांव निवासी ओमवीर, रामवीर व बोबी के साथ मिलकर गांव बघोला के पास गत 13 नवंबर को राहुल पर हमला कर दिया। ब्यूरो
दहेज में मांगी स्कॉरपियो, नहीं मिली तो विवाहिता को निकाला घर से
पलवल। शादी में स्कॉरपियो कार और लाखों रुपये की नकदी न मिलने पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी सुसराल पक्ष के छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि पलवल की न्यू एक्टेंशन कालोनी निवासी सोनिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी फरीदाबाद निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। शादी में सोनिया के मायके वालों ने हैसियत अनुसार दान-दहेज भी दिया था। लेकिन सोनिया के सुसराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और दहेज में एक स्कॉरपियो कार व 20 लाख रुपये नकद लाने की मांग करने लगे। दहेज लाने में अमसर्थता जताने पर पीड़िता को उसके पति, ससुर ऋषिपाल, सास मधु, देवर मोंटी व मोहित व ननंद दीपा ने मारपीट कर तथा जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।