फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   106 kilogram beaf recovered

106 किलो बीफ बरामद, आरोपी फरार

Wed, 11 Sep 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
106 kilogram beaf recovered
हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के गांव उटावड़ में चौकी प्रभारी जान मोहम्मद एवं गो रक्षा दल के प्रतिनिधियों ने छापा मारकर 106 किलो बीफ बरामद किया है। बीफ मोटरसाइकिल पर लाकर बेचे जाने के दौरान आरोपियों के घर से बरामद हुआ। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उटावड़ पुलिस चौकी प्रभारी जान मोहम्मद ने बताया गो रक्षक ट्रस्ट के प्रतिनिधि सतवीर निवासी बहीन एवं पुलिस को सूचना मिली थी कि अकरम, जमील, जप्पू ,अजहरुद्दीन, अरशद उर्फ उदू, शौकीन निवासी उटावड़ बाहर से मोटरसाइकिलों पर बीफ लेकर अपने घर बेचने के लिए लाए हैं। इस आधार पर छापा मारा गया। हालांकि गो रक्षा दल और पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के घरों से बीफ, दो मोटरसाइकिल एवं बीफ बेचने के तराजू, बाट एवं अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ गोहत्या बंदी अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed