फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   1027 children were vaccinated on the first day

पहले दिन लगा 1027 बच्चों को टीका

Wed, 16 Mar 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
1027 children were vaccinated on the first day
पलवल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 1027 बच्चों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। बच्चों को ये टीके स्कूलों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाए। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने का शुभारंभ राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय कैंप से किया। उन्होंने स्कूल के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे अपने-आसपास रहने वाले इस आयु के बच्चों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

सिविन सर्जन ने बताया कि पलवल जिले में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 38 हजार बच्चों को टीका लगना है। पहले दिन 1027 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा तथा विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर बच्चों को टीके लगाएंगी। पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में भी टीकाकरण केंद्र पर बच्चे अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा को-विन पोर्टल पर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed