{"_id":"61b4e748cbd71100537050fc","slug":"100-vaccination-done-in-ali-meo-village-palwal-news-noi620785410","type":"story","status":"publish","title_hn":"आली मेव गांव में हुआ 100 प्रतिशत वैक्सिनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आली मेव गांव में हुआ 100 प्रतिशत वैक्सिनेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि मेव मुस्लिम बहुल गांव आली मेव स्वास्थ्य विभाग व अन्य सामाजिक संगठनों के अथक प्रयास से 100 प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, जिला प्रशासन, अलीमेल गांव के निवर्तमान सरपंच, पंचों का आभार प्रकट किया। आली मेव के सरपंच निवर्तमान शाकिर खान ने कहा है कि हमें गर्व है कि हमारा गांव स्वास्थ्य विभाग, एमवीजी, जमीयत उलमा के कार्यकर्ताओं की मेहनत से पलवल जिले में सबसे पहले 100 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
जमीयत उलमा आली मेव के अध्यक्ष मौलाना असलम आली मेव, मौलाना सलमान, अनीस खान, एमवीजी विलेज हेड मास्टर हाशिम खान सदस्य एमवीजी ने कहा कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण एक मजबूत उपाय है। उन्होंने कहा हम हर वक्त स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल कर कोरोना से लड़ाई में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मेहनत करते रहेंगे और लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करते रहेंगे। डॉ. लक्ष्मी देवी, डॉ. बबिता देवी ने कहा आली मेव, पावसर, रूपनगर नाटोली, आली ब्राह्मण में हमें लोगों का खूब सहयोग मिला है जिस से हम ये वैक्सीनेशन में कामयाबी हासिल कर पाए हैं। मौलाना मुबारक आली मेव ने कहा प्रशासन के अथक प्रयासों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की लगन से ये काम आसान हो गया है। उन्होंने कहा हम उम्मीद करते हैं कि लोगों में अब जागरूकता अभाव नहीं रहेगा और लोग दूसरी डोज जल्द लगवाएंगे और प्रशासन का साथ देंगे।