फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   1 youth died in road accident

सड़क हादसे में घायल शख्स की उपचार के दौरान मौत

Fri, 21 Feb 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
1 youth died in road accident
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पृथला मार्ग पर पैदल सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से घायल 21 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी हनीश खान ने बताया कि मथुरा (यूपी) जिले के गांव सकाना निवासी श्याम सुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई भारत पृथला निवासी बाबू क्रेन कार्यालय पर ट्रैक्टर चालक के रुप में कार्यरत था। 29 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे पृथला मार्ग पर पैदल सड़क पार करते समय भारत को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। भारत को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सफदरजंग दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान भारत की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed