{"_id":"5d7d29498ebc3e016e027a8b","slug":"1-arrested-for-murder-palwal-news-noi4613124191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। अपराध जांच शाखा पुलिस ने सूचना के आधार पर हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपराध जांच शाखा प्रभारी नरेंद्र खटाना के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि कैंप थाना क्षेत्र में हुए हत्या के एक मामले में आरोपी भागने की तैयारी में है। उन्होंने सहायक उप निरीक्षक अब्दुल रज्जाक के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर भेजी। टीम ने मौके से थाना चांदहट के गांव अलावलपुर निवासी कैलाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि इकबाल व ताराचंद की आपस में दुश्मनी थी। कैलाश ने आरोपी रिंकू व इकबाल को भगवानदास की हत्या करने के लिए हर्रो व नीरज के कहने पर तमंचा व बाइक उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में बाकी आरोपित पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
---
झगड़े के मामले में 26 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। हथीन थाना क्षेत्र के गांव बाबूपुर में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए हैं। पहला मुकदमा नईम अख्तर के बयान पर ईसाम, सलीम, बिलाल ,हकीम, रहीस, खुर्शीद ,अकरम ,अरशद ,निजाम, जमशेद, सुबहदिन, जाहिद और जाहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी कौशल कुमार का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। दूसरा मुकदमा वसीम के बयान पर वहीद, शराफत, लियाकत, मुस्तकीम, सद्दाम, मुंशी, ईशम, अरशद ,नरुल ,जमशेद और निजाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ताराचंद ने बताया कि दोनों मामले आपसी कहासुनी को लेकर हुए, जिसमें लाठी-डंडों से हमला कर घायल किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
--------