फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Opposition will unite on one platform in Haryana on the birth anniversary of Devilal

Politics: पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर एकजुट होगा विपक्ष, हरियाणा की धरती से हो सकता है बड़ा एलान

Tue, 06 Sep 2022 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 09:57 PM IST
सार

नीतिश कुमार भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद लगातार विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। वह मंगलवार को अखिलेश, मुलायम के साथ-साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से भी मिले। उनकी मुलाकातों ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Opposition will unite on one platform in Haryana on the birth anniversary of Devilal
बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के साथ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से गुरुग्राम में उनके आवास पर मुलाकात करके सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। बिहार में भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद नितीश दिल्ली के आधिकारिक दौरे पर हैं। उनके साथ पार्टी महासचिव केसी त्यागी भी साथ रहे।

विज्ञापन

 

दोनों नेताओं ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से भी करीब एक घंटे तक अकेले से बातचीत की। उनकी इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के जन्मदिन पर कोई बड़ी सियासी घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


गुरुग्राम आने से पहले नितीश दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिल चुके हैं। बिहार के मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और केसी त्यागी के पुराने मित्र हैं, वो कई बार देवीलाल के जन्मदिन पर भी शिरकत कर चुके हैं। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के आवास पर पहुंचे और उनसे बात की। करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद दोनों जदयू नेता मेदांता अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अपना इलाज करा रहे हैं। नीतिश कुमार और केसी त्यागी ने मुलायम सिंह स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलायम सिंह यादव यहां विगत 22 अगस्त से भर्ती हैं। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में ही मौजूद यूपी के ही पूर्व मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव से एक बंद कमरे में मुलाकात की। सूत्रों की माने तो दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक राजनीति को लेकर चर्चा हुई।


अभय बोले- दो साल में खत्म हो जाएगी भाजपा
भिवानी पहुंचे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि तीसरे मोर्चे के गठन के बाद कांग्रेस की तरह अब भाजपा भी दो साल में खत्म हो जाएगी। इनेलो के संस्थापक रहे देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की जयंती इस बार 25 सितंबर को फतेहाबाद में मनाई जा रही है, जिसका निमंत्रण देते हुए अभय सिंह चौटाला ने बताया कि एक समय था, जब कहते थे कि कांग्रेस 100 साल राज करेगी, तब देवीलाल ने 1987 में तीसरे मोर्चे का गठन कर कांग्रेस को दो साल में सत्ता से बेदखल किया था। अब फिर तीसरे मोर्चे का गठन हो रहा है। जिसमें देश भर के नेता शामिल होकर चौ. देवीलाल की जयंती पर भाजपा को दो साल में सत्ता से बेदखल करने का प्रण लेंगे। 

तेजस्वी यादव के साथ रैली में शामिल होंगे नीतिश
जदयू नेता के सीत्यागी ने पुष्टि की कि नीतिश कुमार तेजस्वी यादव के साथ रैली में शामिल होंगे। त्यागी ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न विपक्षी नेता एक मंच पर एक साथ आएंगे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने का यह उपयुक्त अवसर होगा। ओपी चौटाला ने दावा किया कि लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं और देश में केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा 25 सितंबर की रैली न केवल विपक्षी एकता बल्कि भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा भी दिखाएगी। उन्होंने कहा कि सभी समाजवादी और पूर्व जनता दल के नेताओं को एक मंच पर आना चाहिए।

बता दें कि इनेलो अपने संस्थापक देवीलाल के जन्मदिन पर सार्वजनिक रैलियों का आयोजन करता रहा है और कांग्रेस के अलावा अन्य विपक्षी दलों के विभिन्न नेताओं को आमंत्रित करता रहा है।


इन नेताओं को दिया है न्यौता
विपक्षी एकता प्रदर्शित करने के लिए इनेलो ने शरद पवार, अखिलेश यादव और फारूक अब्दुल्ला को अपनी 25 सितंबर की रैली के लिए आमंत्रित किया है, जिसमें नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और नेता एच डी देवेगौड़ा, शिअद प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को भी रैली में आमंत्रित किया गया है। चौटाला ने बताया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, चंद्रबाबू नायडू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी निमंत्रण भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed