फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   OP Chautala reached the dharna of Doordarshan Bachao Sangharsh Samiti

दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति के धरने पर पहुंचे OP चौटाला: बोले- मध्यावधि चुनाव होंगे, कांग्रेस से कोई द्वेष नहीं

Sun, 19 Feb 2023 02:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 02:47 PM IST
सार

ओमप्रकाश चौटाला बोले कि सरकार में सत्ता की लूट मचाने के लिए शामिल हुए लोग ही इसे तोड़ रहे हैं। दूदर्शन बचाओ संघर्ष समिति की तरफ से दिए जा रहे धरने पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके संघर्ष को निश्चित रूप से बल मिलेगा।

विज्ञापन
OP Chautala reached the dharna of Doordarshan Bachao Sangharsh Samiti
दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति के धरने पर पहुंचे OP चौटाला - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र सरकार के दूरदर्शन केंद्र हिसार को बंद कर चंडीगढ़ स्थानांतरित करने के विरोध में दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धरना रविवार को 46वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरने को समर्थन देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास व भरोसा दिला रहा हूं कि आपके संघर्ष को निश्चित रूप से बल मिलेगा।

विज्ञापन


आपको अभी तकलीफ होगी, क्योंकि चुनाव में अभी काफी टाइम है, लेकिन परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। मुझे ऐसा लगता है कि आपको 2024 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा में मध्यावधि चुनाव होंगे, क्योंकि आप स्वयं सारे हालात को देख रहे हैं। आज सत्ता की लूट मचाने के लिए जो लोग इनमें शामिल हुए हैं, वो सत्ता को तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सत्ता पक्ष के लोगों से पूछे-ये कर्जा किस बात का
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि चुनाव किसी भी समय घोषित हो सकते हैं। सत्ता पक्ष से जुड़े हुए लोग जहां कहीं भी आपके बीच में आए उससे एक ही सवाल पूछना कि ये कर्जा किस बात का है। 2005 में जब हमारी सरकार गई थी। हमने सरकारी खजाने में 2 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये छोड़ा था और आज हरियाणा सरकार पर ढाई लाख करोड़ से भी ज्यादा का कर्जा है जबकि विकास के नाम कहीं एक ईंट नहीं लगी। हमारी सरकार के समय में जो सड़कें, स्कूल या अस्पताल बने थें, उनमें सारी सुविधाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सड़कें सारी टूट चुकी हैं। उनकी मरम्मत तक नहीं की जा रही है। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। अस्पताल में दवा, बेड व डॉक्टर नहीं हैं। बूढ़े बुजुर्गों का सम्मान जो चौधरी देवीलाल ने दिया था, वो पेंशन काटी जा रही है। विकास के नाम पैसा खर्च नहीं किया जा रहा है। सिर्फ पैसा लूटने में लगे हुए हैं। इसका कोई संतोषजनक जवाब उनके पास नहीं होगा।

सत्ता पक्ष से जुड़े लोग सत्ता को छोड़कर भाग रहे हैं
मध्यावधि चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि आज देश के लोग दुखी हैं। सत्ता पक्ष से जुड़े हुए लोग भी सत्ता को छोड़कर भाग रहे हैं। विधायक जब छोड़कर जाएंगे तो सरकार अल्पमत में हो जाएगी। अल्पमत में सरकार के आने के बाद चुनाव ही एकमात्र उसका इलाज है। उसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। प्रदेश सरकार के आने वाले बजट पर उन्होंने कहा कि अगर अतीत में कुछ दिया है तो भविष्य में भी उम्मीद की जा सकती है। मगर ये तो लुटेरे हैं।

ये देने वाले नहीं, बल्कि लेने वाले हैं। तलवंडी राणा के ग्रामीणों के धरने के सवाल सवाल पर भी चौटाला ने जवाब दिया। सरपंचों के सवाल पर कहा कि आज देश का हर नागरिक इस कुशासन से दुखी है। सभी ने मन बनाया हुआ कि आने वाले समय सरकार का पतन किया जाए। आपने फतेहाबाद की रैली से देखा होगा, बाकी आपको पदयात्रा से मालूम हो जाएगा। हरियाणा की दरो-दीवार पर एक बात लिखी जा चुकी है कि इस सरकार का अंत होगा और आने वाले चुनाव में इनेलो की सरकार बनेगी।


कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा कांग्रेस के साथ कोई द्वेष नहीं है। हम चाहते है कि सिर्फ प्रदेश का नहीं, बल्कि पूरे देश का भविष्य उज्ज्वल हो। आपने देखा होगा कि भारत देश गरीब मुल्कों की आर्थिक मदद किया करता था। आज मदद करना तो दूर कर्जा लिया जा रहा है। कर्मचारियों को वेतन देने के लिए हर माह कर्जा लिया जा रहा है। पुराने कर्जे का ब्याज चुकाने के लिए इन्हें कर्जा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed