फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   New Delhi-Ludhiana Shatabdi train to halt at Jind station now

जींद से दो में दिल्ली, तीन घंटे में लुधियाना

Mon, 09 Sep 2013 12:35 PM IST
जींद/अमरजीत एस. गिल
जींद/अमरजीत एस. गिल Updated Mon, 09 Sep 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
New Delhi-Ludhiana Shatabdi train to halt at Jind station now

शताब्दी के ठहराव से जींद के लोग अब दो घंटे में दिल्ली और तीन घंटे में लुधियाना पहुंचे जाएंगे। विकास के मामले में जींद जिला सरकारी सुविधाओं के नाम पर काफी पिछड़ा हुआ है। यहां पर न तो उद्योग हैं और न ही कोई बड़ा शिक्षण संस्थान, लेकिन खेतीबाड़ी के लिहाज से रोहतक से काफी आगे है।

विज्ञापन


जमीनी पानी मीठा और फिर जीरी व गेहूं की पैदावार में जींद का मुकाबला रोहतक कभी भी नहीं कर सकता। जींद के लोगों को मुख्यमंत्री के सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा से काफी उम्मीद हैं। बताया जा रहा है कि शताब्दी के स्टापेज का यह ट्रायल बेस पर ठहराव हुआ है, जोकि छह महीने तक चलेगा।
विज्ञापन


ट्रेन के ठहराव के साथ जींद में उद्योग धंधे बेशक लघु हों व एकाध बड़े शिक्षण संस्थान की दरकरार है। बेशक सरकार ने पिछले कई सालों में विकास के लिए जींद में कोई खास कार्य नहीं किया हो, लेकिन अब पिछले सवा साल से सरकार की नजर विकास को लेकर थोड़ी फिरी जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई प्रोजेक्ट जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग 352 को फोरलेन, जींद शहर में रेलवे ओवरब्रिज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र समेत कई ऐसे प्रोजैक्ट हैं, जिनके  निर्माण को लेकर सरकार काफी गंभीर है।

जींद के विकास में सबसे अहम भूमिका निभाएगा राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 352। इसको फोरलेन बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है। जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

सप्ताह के सभी सातों दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हौजरी उद्योग के प्रमुख केंद्र लुधियाना तक सुपरफास्ट रेल सेवा के जरिए स्थापित हुए जुड़ाव के बाद जींद और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

शताब्दी के आवागमन का समय

नई दिल्ली से सुबह सात बजे चलकर शताब्दी एक्सप्रेस 9 बजकर 08 मिनट पर जींद और जींद से 9 बजकर 10 मिनट पर चलकर 12.25 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इसी तरह लुधियाना से सायं चार बजकर चालीस मिनट पर चलकर यह ट्रेन जींद में सात बजकर 42 मिनट पर और जींद से 10.10 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंचेगी।

रोहतक के बाद मुख्यमंत्री की नजर जींद पर

हाल में जींद को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। यह मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जींद के लोगों के लिए सबसे बड़ा तोहफा माना जा सकता है। रोहतक की मजबूत किलेबंदी करने के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की राजनीतिक नजरें जींद पर लगी हुई हैं।


यह अलग बात है कि फिलहाल जींद से पांच के पांच विधायक इनेलो से हैं। पिछले कई महीने से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा जींद में सक्रिय हुए हैं और जींद के लोगों को अपने सांसद जितेंद्र मलिक की बजाय रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हड्डा से काफी उम्मीदें हैं।

झलकियां

- जींद में शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव से डेढ़ साल पुरानी मांग हुई पूरी।
- नई दिल्ली से लुधियाना तक जींद के साथ शताब्दी के स्टॉप हुए अब चार।
- जींद के साथ ही हरियाणा के तीन जिले शताब्दी सेवा से कनेक्ट हुए।
- शताब्दी ट्रेन से पहले ठहराव के लिए जींद के लोग रात को ही दिल्ली पहुंचे और सुबह जींद तक पहली सवारी का आनंद लिया।
- जींद में शताब्दी के पहले ठहराव को लेकर जोरदार उत्साह देखा गया।
- जींद रेलवे स्टेशन पर बैंड-बाजे से शताब्दी एक्सप्रेस का स्वागत किया गया।
- जींद में शताब्दी के ठहराव के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र और मलिक के अलावा उत्तरी रेलवे के डीआरएम अनुराग सचान भी पहुंचे।
- शताब्दी के स्वागत कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लोगों में भारी उत्साह नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed