{"_id":"61236e9c8ebc3e79d1361943","slug":"naib-tehsildar-of-rewari-accused-his-senior-officers-for-mental-torture","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: नायब तहसीलदार ने वरिष्ठों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, वीडियाे जारी कर कहा-राष्ट्रपति से मांगूगा इच्छामृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: नायब तहसीलदार ने वरिष्ठों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, वीडियाे जारी कर कहा-राष्ट्रपति से मांगूगा इच्छामृत्यु
Mon, 23 Aug 2021 03:27 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 23 Aug 2021 03:27 PM IST
सार
कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर वीडियाे वायरल हाेने के बाद सुर्खियों में आए नायब तहसीलदार कपिल लांबा ने अब वीडियो के जरिए कहा कि मैंने विभाग से कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा। मैंने सिर्फ कर्मचारियों की भलाई की ही बात उठाई है। जिसके बाद मेरे ऊपर दबाव होने लगा है। मेरे विभाग ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं जल्द ही इच्छा मृत्यु के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखूंगा।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार कपिल लांबा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के चुनाव ऑफिस में बतौर नायब तहसीलदार तैनात कपिल लांबा ने अपने ही विभाग के चंडीगढ़ बैठे उच्चाधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपित से इच्छामृत्यु मांगने की बात कही है। एक सोशल मीडिया साइट पर अपना वीडियो डालकर मूलत जींद निवासी लांबा ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, यहां तक कहा कि 9 साल की नौकरी में 10 से अधिक बार ट्रांसफर किया जा चुका है।
विज्ञापन
बता दें कि 18 जुलाई को नायब तहसीलदार (चुनाव कार्यालय ) कपिल लांबा उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। उच्च अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में वह डॉटा एंट्री ऑपरेटर्स व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर सरकार से ही भिड़ते दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
एक दिन पहले उन्होंने अपना एक ओर वीडियो जारी किया है, जिसमें वह अपने कई सीनियर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कपिल लांबा ने बताया कि मैं जल्द ही इच्छा मृत्यु के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखूंगा। मुझे कई सीनियर अधिकारी मेंटली टॉर्चर कर रहे हैं।
विज्ञापन
लांबा ने वीडियो के जरिए कहा कि मैंने विभाग से कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा। मैंने सिर्फ कर्मचारियों की भलाई की ही बात उठाई है। जिसके बाद मेरे ऊपर दबाव होने लगा है। मेरे विभाग में मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं जल्द ही इच्छा मृत्यु के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखूंगा। अगर इससे पहले मेरे साथ कोई दुर्घटना या मेरी मौत हो जाती है तो इसके जिम्मेदार राजकुमार, हरिकेश सैनी, सुरेंद्र शर्मा और धर्मपाल होंगे।
अगर मुझे इच्छा मृत्यु की इजाजत मिल जाती है तो मैं ससाइड नोट में इन चारों के ही नाम लिखूंगा। सुसाइड करने से पहले एक और वीडियो जारी करूंगा जिसमें 4-5 और अधिकारियों के नाम भी बताऊंगा। कपिल लांबा ने कहा कि इन अधिकारियों ने मेरी जिंदगी का तमाशा बना दिया है। मेरी 9 साल की सर्विस में 10 से ज्यादा बार मेरे ट्रांसफर हो चुके हैं।