फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   murder in haryana, fired buses in front of acp

हरियाणा में हत्या पर बवाल, एसीपी के सामने बसें फूंकीं

Tue, 07 May 2013 01:22 AM IST
नारायणगढ़ (अंबाला)/ब्यूरो
नारायणगढ़ (अंबाला)/ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
murder in haryana, fired buses in front of acp

हरियाणा के खंड शहजादपुर में युवक की हत्या से भड़के लोगों ने एसीपी के सामने दो बसें फूंक दीं। देहरादून-हिसार हाईवे को छह घंटे तक जाम कर दिया। आला अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जाम के कारण यात्रियों को खासी परेशानी हुई।

गांव बेरपुरा के सरपंच गुरमीत का भतीजा जसविंदर एक ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करता था। रविवार को वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करना चाहा लेकिन मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने भट्ठा मालिक से पूछा तो पता चला कि वह शाम आठ बजे जा चुका है। काफी खोजबीन के बाद भी जसविंदर का पता नहीं चला।

सोमवार सुबह करीब पांच बजे जसविंदर के चचेरे भाई सलेंद्र को जसविंद्र की बाईक गांव सौंतली के नजदीक खेत में खड़ी दिखाई दी।

सलेंद्र ने मोटरसाइकिल के पास जाकर देखा तो पास ही खून में लथपथ जसविंदर का शव मिला। तेजधार हथियार से किसी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने सबसे पहले देहरादून-हिसार नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों ने रंजिशन जसविंदर की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने समझाने के बावजूद लोग नहीं माने।

इस दौरान ग्रामीणों ने वहीं मौजूद एसीपी के सामने ही रोडवेज की दो बसों को फूंक दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सलेंद्र की शिकायत पर दो महिलाओं सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।


डीसीपी ग्रामीण नाजनीन भसीन ने भी थाने में पहुंचकर जानकारी हासिल की।

एसीपी के सामने फूंकी बसें, लिंक मार्ग भी जाम किए
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी सुरेश कौशिक लोगों से बातचीत करने लगे तो इस दौरान उग्र लोगों ने अंबाला से आ रही नारायणगढ़ डिपो की बस मेंआग लगा दी।

इस बीच पुलिस ने और अनहोनी को टालने के लिए यातायात को डायवर्ट किया तो लोगों ने तमाम लिंक मार्ग भी बंद कर दिए तथा एक लिंक मार्ग से गुजर कर अंबाला की ओर जा रही एक अन्य नारायणगढ़ डिपो की बस को भी गांव धनाना में आग के हवाले कर दिया।

राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 73 शहजादपुर-चंडीगढ़ मार्ग को भी गांव कक्कड़ माजरा के पास जाम लगाकर अवरुद्ध कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed