फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Monsoon knocks in half of Haryana, will be active in the entire state today; Yellow alert issued for three day

Monsoon 2024: आधे हरियाणा में मानसून की दस्तक, आज पूरे प्रदेश में होगा सक्रिय; तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

Sat, 29 Jun 2024 10:12 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Jun 2024 10:12 AM IST
सार

हरियाणा में मानसून इस बार निर्धारित तारीख से एक दिन बाद पहुंचा है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां हैं। शनिवार को मानसून पूरे हरियाणा को कवर कर लेगा।

विज्ञापन
Monsoon knocks in half of Haryana, will be active in the entire state today; Yellow alert issued for three day
बारिश में छाता लगाकर जाता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में भी आखिर मानसून की एंट्री हो गई है। शुक्रवार को मानसून ने हरियाणा के दक्षिण और उत्तरी हिस्से से दस्तक दी। एक तरफ से मानसून ने राजस्थान के रास्ते भिवानी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात, पलवल, रोहतक (कुछ इलाके) और फरीदाबाद से एंट्री मारी तो दूसरी तरफ उत्तर के रास्ते यमुनानगर के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर गया।

विज्ञापन


पहले ही दिन गुरुग्राम में 100.5 एमएम और मेवात में 125 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। यमुनानगर में भी पांच एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां हैं। शनिवार को मानसून पूरे हरियाणा को कवर कर लेगा। अगले तीन दिन के लिए कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा में मानसून इस बार निर्धारित तारीख से एक दिन बाद पहुंचा है। राज्य में मानसून पहुंचने की तय तारीख 27 जून है। पहले दिन यह कमजोर रहा। गुरुग्राम व मेवात को छोड़कर बाकी जगह बूंदाबांदी ही हुई है। मानसून की आहट से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।हालांकि लोगों को अब उमस से जूझना पड़ रहा है। हरियाणा के कई हिस्सों में शुक्रवार को हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 78 फीसदी तक दर्ज की गई है। राज्य में सबसे गर्म सिरसा रहा है, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed