फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   monika sucide case

प्रेमी के शादी से इंकार पर की थी सुसाइड

Fri, 27 Sep 2013 10:53 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Fri, 27 Sep 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
monika sucide case
कंप्यूटर छात्रा मोनिका आत्महत्या मामले का पटाक्षेप करते हुए पुलिस ने सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोपी कलानौर निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जांच पड़ताल में खुलासा हुआ कि पिछले डेढ़ साल से युवक ने छात्रा को अपने झांसे में ले रखा था और अब शादी से इंकार करने पर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी।


25 सितंबर की दोपहर को गांव बलियाना निवासी कंप्यूटर स्टूडेंट का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छोटूराम बहुतकनीकी संस्थान की छत पर पड़ा हुआ मिला था। साथ ही पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें लिखा था कि चार युवतियां और एक युवक उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। उसे धमकी दी जा रही है कि अगर पांच लाख रुपये नहीं दिए तो उसकी वीडियो क्लिपिंग नेट पर डाल दी जाएगी। पुलिस अब सुसाइड नोट की असलियत की भी जांच करेगी।
विज्ञापन



एसपी राजेश दुग्गल ने डीएसपी अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में टीम बनाई। जांच में पता चला कि अंतिम बार कलानौर निवासी अंकुश ने मोनिका के मोबाइल पर एसएमएस किया था। शुक्रवार शाम को पुलिस ने अंकुश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। अंकुश ने पूरे मामले का पटाक्षेप करते हुए पुलिस को बताया कि पिछले डेढ़ साल से मोनिका की उसके साथ दोस्ती थी और दोनों शादी करना चाह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



20 सितंबर को मोनिका उसके साथ जाने के लिए घर से नकदी व जेवरात लेकर आई थी, परंतु अंकुश से बात कर वापिस अपने घर चली गई। 21 सितंबर को दुबारा छात्रा अंकुश से मिलने आई, लेकिन उसने शादी से इंकार कर दिया। बारिश के कारण छात्रा का मोबाइल फोन खराब हो गया। जांच के लिए खराब फोन को लैब में भेजा जाएगा।



सुसाइड केस में शादी से इंकार करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिराम और उनकी टीम ने मामले का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई।
- अनिल कुमार, डीएसपी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed