फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mock drill in Haryana reveals the preparedness of hospitals

Haryana: मॉक ड्रिल में खुली अस्पतालों में तैयारियों की पोल, आईसीयू बंद और ऑक्सीजन प्लांट खराब

Tue, 11 Apr 2023 01:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़/रोहतक/हिसार/अंबाला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़/रोहतक/हिसार/अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 01:14 AM IST
सार

जींद, भिवानी समेत कई जिलों में खामियां सामने आईं। गंभीर मरीज को अस्पताल की चौथी मंजिल पर बिना स्ट्रेचर के ले जाया गया। भिवानी के नागरिक अस्पताल में आईसीयू व आइसोलेशन वार्ड के बाहर डोनिंग एरिया अव्यवस्थित मिला। 

विज्ञापन
Mock drill in Haryana reveals the preparedness of hospitals
जींद में नागरिक अस्पताल में रखे स्ट्रेचर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोरोना से बचाव की तैयारियों को परखने के लिए सोमवार को प्रदेशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान प्रदेश के कुछ अस्पतालों में खामियां भी मिलीं। जींद में नागरिक अस्पताल में आईसीयू काम नहीं कर रहा था। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट भी खराब मिला।

विज्ञापन


भिवानी के नागरिक अस्पताल में आईसीयू व आइसोलेशन वार्ड के बाहर डोनिंग एरिया (चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के पीपीई किट पहनने का स्थान) अव्यवस्थित मिला। आइसोलेशन वार्ड में मरीज को भर्ती करने के लिए चार मंजिल तक बिना स्ट्रेचर के ले जाया गया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला में रियलिटी चेक करने के लिए खुद मैदान पर उतरे। अंबाला छावनी अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक के बाहर से उन्होंने डायल-112 और एंबुलेंस के टोल फ्री नंबर पर फोन कर रिएलिटी चेक किया, जो दुरुस्त मिली।
विज्ञापन


नारनौल में मॉक ड्रिल के नाम पर खानापूर्ति
नारनौल सिविल अस्पताल में उपायुक्त ने खुद मॉक ड्रिल की स्थिति का जायजा लिया। यहां मॉक ड्रिल के नाम पर स्वास्थ्य विभाग ने खानापूर्ति की। पहले ही सभी उपकरणों की जांच की जा चुकी थी। मौके पर केवल ऑक्सीजन प्लांट चलवाकर देखा गया। आईसीयू में प्लास्टिक की किडनी पर वेंटिलेटर लगाकर जांच की गई। मॉक ड्रिल के दौरान सिविल अस्पताल के पर्ची काउंटर, दवा काउंटर और ओपीडी में काफी लोग लाइन में लगे थे। अधिकतर लोगों ने मास्क तक नहीं लगाया था। आईसीयू में भी मॉक ड्रिल के दौरान किसी डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों के हाथ पर गलव्स भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरखी दादरी में ऑक्सीजन पाइप लाइन का वॉल्व मिला खराब
चरखी दादरी में मॉक ड्रिल के पहले ही दिन सिविल अस्पताल की ऑक्सीजन पाइप लाइन का वॉल्व खराब मिला। एक वॉल्व का पेंच भी ढीला मिला। इस पर नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने दोनों खामियों को तत्काल दुरुस्त कराया।


व्यवस्था जांचने खुद मैदान में उतरे विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला के छावनी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। आईपीडी ब्लॉक के बाहर से उन्होंने डायल-112 और एंबुलेंस के टोल फ्री नंबर पर फोन किया। उन्होंने कहा कि मैं सिविल अस्पताल अंबाला कैंट से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बोल रहा हूं। जल्दी गाड़ी भेजो, आपका टाइम शुरू। चंद मिनट में ही एंबुलेंस और डायल-112 की गाड़ी वहां पहुंच गई। मंत्री विज ने खुद दोनों गाड़ियों का अंदर से निरीक्षण किया और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed