फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Missing man's body recovered after six days

छह दिन से लापता युवक का शव बरामद

Wed, 16 Oct 2013 10:40 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
नारनौल/ब्यूरो। Updated Wed, 16 Oct 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
Missing man's body recovered after six days
हरियाणा के गांव पटीकरा से छह दिन से लापता एक 24 वर्षीय युवक का गला-सड़ा शव बुधवार सुबह गांव के ही कुएं में पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला और कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने शव की गली-सड़ी हालत को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


गांव पटीकरा निवासी सुधीर (24) गत 10 अक्तूबर को सुबह 9 बजे घर से बिना बताए निकला था। वह देर सांय तक घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने गांव में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजन अभी सुधीर को तलाश रहे थे कि बुधवार सुबह किसी व्यक्ति ने गांव की सरकारी वाटर सप्लाई के कुएं से बदबू आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने किसी व्यक्ति को कुएं में नीचे उतारा तो सुधीर का गला-सड़ा शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला तथा परिजनों से मामले की जानकारी हासिल की।


परिजनों ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि सुधीर मजदूरी करता था। वह शराब का भी आदी था। शराब के सेवन से वह लगातार दिन भर घर से गायब रहता था। गत 10 अक्तूबर को भी सुधीर सुबह 9 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया था। उसी दिन शराब के नशे में वह कुएं में गिर गया। जिससे यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed