{"_id":"4f547b1306313e8d749b16de14b05ab6","slug":"minor-raped-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से रेप, युवक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से रेप, युवक पर केस
फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
रविवार रात को एक युवक ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर नाबालिग से दुराचार किया। पीड़िता के पिता के जागने पर आरोपी युवक घर की दीवार फांदकर भाग निकला। भूना पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के इलाका मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाए और युवक के विरुद्ध घर में घुसकर दुराचार करने का मामला दर्ज किया है।
भूना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। वह घर के आंगन में सोया हुआ था और उसकी 15 वर्षीय पुत्री अंदर कमरे में सोई हुई थी। उसने पुलिस को बताया कि रात को गांव का सुरेन्द्र उसके घर में घुस आया और उसकी लड़की के कमरे में घुसकर उसके साथ गलत काम करने लगा। इस बीच वह जाग गया।
उसने युवक को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया लेकिन आरोपी दीवार फांदकर भाग निकला। बाद में पीड़िता ने आपबीती अपने पिता को बताई। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच की और पीड़िता के इलाका मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाए। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकयत पर आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर लिया।