{"_id":"d5c4fb26666b440cfaf3e071ee02cc6b","slug":"married-woman-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार न देने पर विवाहिता की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार न देने पर विवाहिता की हत्या
अमर उजाला, होडल
Updated Fri, 07 Feb 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में कार न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज की बलि चढ़ा दिया। पुलिस ने मृतक महिला के पिता के बयान पर महिला के पति व सास के खिलाफ दहेज मांगने, हत्या करने व सबूतों को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव माहौली निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने अपनी बेटी प्रीती की शादी सन् 2012 में गांव जटौली निवासी दीपक से की थी। बार-बार उनकी बेटी को ससुराल वाले दहेज में कार लाने के लिए परेशान करते थे। शिकायत मेें कहा है कि पांच फरवरी की रात दीपक व उसकी माता विजय देवी ने उनकी बेटी की हत्या कर दी और हमें अगले दिन फोन पर सूचना दी कि आपकी बेटी सख्त बीमार है। वे पलवल के निजी अस्पताल में आ जाएं। लेकिन जब वे पलवल उक्त अस्पताल में पहुंचे तो वहां उनकी बेटी नहीं थी। अपनी बेटी से मिलने के लिए जब वेे उसकी ससुराल पहुंचे तो ससुराल वालों ने उसका दाह संस्कार ही कर दिया था। पुलिस ने मृतक विवाहिता के पिता राजेश की शिकायत पर पति दीपक व सास विजय देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन