{"_id":"0dea6c1565f0697017cfb92af64167ec","slug":"makes-the-video-clip-was-assaulting-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से मारपीट कर वीडियो क्लिप बनाता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से मारपीट कर वीडियो क्लिप बनाता था
कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 28 Sep 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में मारपीट करते समय पति द्वारा मोबाइल फोन में क्लिपिंग बनाकर उस पर दबाव बनाने और दहेज मांगने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सेक्टर-3 निवासी पीड़ित लड़की मीनाक्षी पुत्री हरमेश कुमार ने थाना सदर पिपली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी शादी आजाद नगर निवासी सचिन के साथ 18 नवंबर 2011 को की हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति सचिन कुमार व उसके पिता राम लाल व माता पुष्पा देवी ने उससे दहेज की मांग की व धमकी दी।
दहेज की मांग करते समय उसका पति उसकी पिटाई करते हुए मोबाइल पर क्लिपिंग भी बनाता था, जिससे उस पर दबाव बना रहे। इसके अलावा मीनाक्षी ने यह भी बताया कि जब वह गर्भवती थी तो उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि बीती 17 अगस्त की रात को उसके पति ने मारपीट करने के बाद उसे घर से बाहर खड़ा कर दिया और घर के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए थे, जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
विज्ञापन
कई बार पुलिस में शिकायत करने के बाद बार-बार उसका पति थाने में माफी मांगकर उसे घर ले जाता था और घर ले जाने के बाद फिर से उसके साथ मारपीट करता और मोबाइल में क्लिपिंग बनाता। मामले में जांच के दौरान थाना सदर पिपली से उप निरीक्षक राज कुमार की पुलिस टीम ने आरोपी पति सचिन कुमार वासी आजाद नगर को गिरफ्तार कर लिया।
मीनाक्षी के पिता हरमेश कुमार ने बताया कि इतना कुछ होने के बावजूद वह अपनी बेटी का घर बसाना चाहते हैं, लेकिन ससुराल वाले उन्हें धमकियां दे रहे हैं।