फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   thermal scanner started investigation of common people at mahavir chowk narnaul

महावीर चौक पर आम लोगों की थर्मल स्कैनर से जांच शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
thermal scanner started investigation of common people at mahavir chowk narnaul
महावीर चौक पर थर्मल मशीन से कार चालक की जांच करते हुए-अमर उजाला - फोटो : AMAR UJALA
कोविड 19 को देखते हुए बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए एक निजी कंपनी ने डीसी को 30 इंफ्रारेड थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराया है। इसमें से 12 थर्मल स्कैनर जिला स्वास्थ्य विभाग को मिले हैं। इसके बाद विभाग ने शहर के मेन चौक महावीर चौक पर भी लोगों की थर्मल स्कैनर से जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
बखरीजा के प्लॉट नंबर दो पर स्थित त्रिपुति विनियोग प्राइवेट लिमिटेड से रोहित मीणा ने कैंप कार्यालय में उपायुक्त जगदीश शर्मा को थर्मल स्कैनर भेंट किए। कंपनी के मालिक बसंत शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को 30 थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराए हैं। इस मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के एमडी विकास यादव ने इस कार्य के लिए बसंत शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि यह उपकरण फिलहाल बाजार में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में शर्मा ने यह उपकरण स्वास्थ्य विभाग को मुहैया कराकर बहुत बड़ी सेवा की है। उन्होंने बताया कि थर्मल स्कैनिंग से शुरुआती जांच करने में स्वास्थ्य विभाग को काफी सहायता मिलेगी। अब जिले के विभिन्न शेल्टर होम में आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग करने में आसानी होगी। थर्मल स्कैनिंग किसी भी व्यक्ति के तापमान को नापने का काम करता है। कोरोना वायरस का एक लक्षण तापमान में वृद्धि भी है। अगर हम ऐसे मरीजों का तापमान देखकर पहले ही एकांतवास में रखकर उनकी देखभाल करेंगे तो वायरस फैलने का रिस्क कम होगा। उन्होंने बताया कि राज्य के तीन जिलों फतेहाबाद भिवानी व पंचकूला में भी इन्होंने थर्मल स्कैनिंग उपकरण मुहैया कराए हैं। इस मौके पर रोहित मीणा ने बताया कि लॉकडाउन की शुरुआत से ही यहां पर दिहाड़ी मजदूरों को राशन व दवाई लगातार उपलब्ध करवाई जा रही है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ संजय बिश्नोई,डॉ दीपक शर्मा भी मौजूद थेकोरोना वायरस के संक्रमण को देेेखते हुए विभाग ने शहर के मेन चौक महावीर चौक पर भी लोगों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस नाके से गुजरने वालों की थर्मल स्कैनर से जांच की जा रही है। जिससे बुखार से पीड़ित की पहचान की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed