फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Advocates of Mahendragarh bar elected Rajeev as head, Omprakash Rambas crowned as head of Kanina bar

चुनाव: राजीव बने महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान, कनीना में ओम प्रकाश रामबास ने मारी बाजी

Fri, 16 Dec 2022 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2022 11:52 PM IST
सार

राजीव ने 44 मतों से जीत हासिल की। जबकि सुजाता शेखावत को 77 मत मिले। उप प्रधान नरसिंह, सचिव सुबोध शर्मा, सह सचिव प्रदीप कुमार विजयी रहे। कोषाध्यक्ष राहुल यादव पहले ही निर्वाचित घोषित किए जा चुके है।

विज्ञापन
Advocates of Mahendragarh bar elected Rajeev as head, Omprakash Rambas crowned as head of Kanina bar
खुशी मनाते अधिवक्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। चुनाव में प्रधान पद के लिए राजीव, उपप्रधान के लिए नर सिंह, सचिव के लिए सुबोध शर्मा तथा सह सचिव के लिए प्रदीप को विजेता घोषित किए गए। जबकि कोषाध्यक्ष के पद के लिए एक नामांकन आने के कारण पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किया गया था।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी दलबीर सिंह शेखावत तथा सहायक चुनाव अधिकारी आलोक खैरवाल ने बताया कि महेंद्रगढ़ बार के चुनाव सुबह 9 बजे शुरु होकर शाम चार बजे तक शांतिप्रिय माहौल में संपन्न हुए। इस दौरान बार के कुल 224 सदस्यों में से 222 सदस्यों ने ही अपने मत का प्रयोग किया। उपप्रधान, सचिव तथा सहसचिव पद के लिए एक-एक मत कैंसिल हुआ। शाम करीब पांच बजे चुनाव अधिकारी दलबीर सिंह शेखावत ने विजेता उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।
विज्ञापन


ये रहे चुनावी नतीजे
बार चुनाव में प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। तीनों में बराबर की टक्कर रही। बार प्रधान राजीव को 121 मत मिले। जबकि सुजाता शेखावत को 77 मत मिले। 44 वोटों से राजीव विजयी रहे। 24 वोट प्रधान पद के उम्मीदवार मुकेश कुमार के खाते में भी गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सचिव पद के लिए सुबोध शर्मा और सत्यवीर मैदान में थे जिनमें से सुबोध शर्मा को 127 तथा सत्यवीर को 94 वोट मिले। सुबोध शर्मा 33 मतों से विजय रहे। उपप्रधान नरसिंह व नवीन कुमार जोशी मैदान में रहे। उपप्रधान नरसिंह को 134 तथा नवीन कुमार जोशी को 87 मत मिले। उपप्रधान नरसिंह 47 मतों से विजय रहे। सह सचिव प्रदीप कुमार व ज्योति अग्रवाल मैदान में रहे। प्रदीप कुमार 116 मत तथा ज्योति अग्रवाल को 105 मत मिले। प्रदीप कुमार 11 मतों से विजय रहे।

जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रधान राजीव, उपप्रधान नरसिंह, सचिव सुबोध शर्मा तथा सह सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल यादव ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे हमेशा बार के सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलेंगे तथा बार की समस्याओं के समाधान को लेकर भी तत्पर रहेंगे।

बार एसोसिएशन का प्रधान बनने पर राजीव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सब अधिवक्ताओं के हित में पूर्व में किए गए कार्यों व उनके प्रति लगाव का परिणाम हैं। यह जीत सबकी जीत है। सभी को साथ लेकर बार एसोसिएशन के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 

सचिव बने सुबोध शर्मा ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेंगे। बार एसोसिएशन की लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए प्रयास करेंगे। 

उप प्रधान एडवोकेट नरसिंह ने बताया कि उन्हें बार के सभी अधिवक्ताओं का भरपूर स्नेह मिला जिन्होंने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया है।

ओम प्रकाश रामबास चुने गए बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान
कनीना। कनीना बार एसोसिएशन के चुनावों में ओम प्रकाश यादव रामबास बार एसोसिएशन प्रधान पद के लिए चुने गए जबकि निर्विरोध विक्रम यादव पड़तल को उप प्रधान चुना गया है। सचिव के पद पर अभिषेक चुने गए हैं। कनीना बार एसोसिएशन के लिए 130 मतों में से 128 मत पड़े। प्रधान पद के लिए 2 प्रत्याशी मैदान में थे।  जिनमें वेद प्रकाश गुर्जर को 53 वोट मिले, ओम प्रकाश यादव रामबास को 75 वोट मिले। इस प्रकार ओम प्रकाश यादव रामबास प्रधान पद के लिए चुने गये हैं। उप-प्रधान के लिए निर्विरोध विक्रम यादव पड़तल चुने गए।  

सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें से अभिषेक को 73 वोट, संदीप यादव को 29 वोट,  संदीप कुमार को 36 वोट मिले है। सह सचिव के लिए सतीश निर्विरोध चुने गए। खजांची के लिए अशोक कुमार ढाणा निर्विरोध चुने गए।  निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता कृष्ण यादव व उप निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता प्रमेंद्र कुमार ने  बताया कि प्रधान पद की दावेदारी के लिए दो उम्मीदवार ओम प्रकाश यादव रामबास व वेद प्रकाश गुर्जर मैदान में बचे थे। उप प्रधान के लिए निर्विरोध विक्रम पड़तल, सह सचिव पद के लिए निर्विरोध सतीश भाठोठीया व खजांची निर्विरोध सतीश कुमार ढाणा चुने गए। सचिव के लिए अभिषेक संदीप यादव संदीप कुमार ने चुनाव लड़ा था। 

 
सबसे पहले बार में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाने का कार्य किया जाएगा। वकीलों के लिए चेंबर बनवाना सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी। न्यायिक परिसर भवन का कार्य जल्दी पूरा करवाना वकीलों के लिए पार्किंग की अलग से व्यवस्था कराना। वकीलों के साथ अगर कोई हादसा हो जाता है तो उनके अनुदान राशि दिलवाने का प्रयास करना। - नवनिर्वाचित बार प्रधान ओमप्रकाश रामबास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed