फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   lovers eat poison, dead

प्रेमी युगल ने जहर निगला, मौत

Mon, 14 Oct 2013 09:42 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2013 09:42 PM IST
विज्ञापन
lovers eat poison, dead
संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार रात एक प्रेमी युगल ने जहर निगल लिया। जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने युवती का शव गांव बिशनपुरा के पास खेत से बरामद किया। जबकि युवक की मौत शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा, डीएसपी आदर्शदीप ने मौके का मुआयना किया। किसी भी पक्ष ने एक दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



न्यू कृष्णा कालोनी निवासी देवेंद्र का निजी शिक्षण संस्थान में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार सुबह छात्रा घर से ट्यूशन के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने सिविल लाइन चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह छात्रा का शव गांव बिशनपुरा के पास खेत में पड़ा मिला। शव के पास ही पानी की बोतल और सल्फास की खाली डिब्बी बरामद हुई। जबकि देवेंद्र के परिजन रात को ही सूचना मिलने पर उसे घटनास्थल से शहर के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर सोमवार सुबह देवेंद्र ने दम तोड़ दिया।



बताया जाता है कि देवेंद्र डीसी रेट पर सरकारी विभाग में कार्यरत था। दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। वहीं मामले में दोनों पक्षों से कोई भी व्यक्ति मुंह खोलने को तैयार नहीं था। सिविल लाइन चौकी प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि दोनाें के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों रविवार को घर से गायब हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed