{"_id":"496789a8-d2a2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"love-sex-and-fraud-case-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति छोड़ प्रेमी पर किया भरोसा, मिला लव, सेक्स और धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति छोड़ प्रेमी पर किया भरोसा, मिला लव, सेक्स और धोखा
गुड़गांव/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। गुड़गांव के सेक्टर चालीस थाना क्षेत्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने यह आरोप अपने प्रेमी पर लगाया है।
विज्ञापन
उसकी शिकायत को आधार बनाकर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पिछले ढाई साल से सेक्टर 31 में हर्षवर्धन नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशन में थी।
आरोपी भी एक कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत है। युवती विवाहित है और अपने पति से अलग रह रही है। अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि ढाई साल पहले उसकी मुलाकात हर्षवर्धन से हुई थी।
विज्ञापन
उसने उसे शादी का झांसा दिया और अपने साथ रखने लगा। इस दौरान उससे एक बच्चा भी हुआ जो नौ महीने का है। जब भी वह उससे शादी की बात करती, बहाना बनाकर टाल देता था।
विज्ञापन
हर्षवर्धन ने एक बैंक से लोन ले रखा है, जिसे भरने के लिए वह उससे लगातार पैसों की मांग करता है। कुछ दिनों तक युवती उसे पैसे देती रही।
मना करने पर वह उसके साथ मारपीट करने लगा। सोमवार को वह उसकी फोर्ड आइकॉन गाड़ी लेकर फरार हो गया। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से महिला की गाड़ी बरामद कर ली है।