{"_id":"6286a278a55025625c66a488","slug":"youth-kurukshetra-news-knl1087544113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया राहगीरी में पहुंचेंगी खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया राहगीरी में पहुंचेंगी खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मशाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को सफल बनाने के लिए इन खेलों से पहले हर जिले में खेलो इंडिया राहगीरी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र में 27 मई को पुरुषोत्तमपुरा बाग में राहगीरी होगी। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों के द्वारा गतका, जिम्नास्टिक, योग, स्केटिंग हॉकी, फेंसिंग, जूडो, रस्सा-कस्सी आदि खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मुकुल कुमार ने दी। वे देर सायं लघु सचिवालय उपायुक्त कार्यालय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन 27 मई को सायं छह बजे से लेकर रात आठ बजे तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सबसे पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को बढ़ावा देने के लिए राहगीरी रिले कार्यक्रमों के एक भाग के रूप में धाकड़ ऑन व्हील्स यानी एक वाहन, जिस पर मशाल व शुभंकर लगा होगा, का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन राहगीरी रिले कार्यक्रमों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा ताकि नागरिक इन खिलाड़ियों से प्रेरित हो सकें। यह खेल आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित होंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला, एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम कपिल शर्मा, डीएमसी ममता शर्मा, नगराधीश चंद्रकांत कटारिया, डीएसपी रमेश गुलिया, डीडीपीओ प्रताप सिंह, डीईओ अरुण आश्री, डीएसओ रामनिवास सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।