फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth injured in accident dies during treatment

दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies during treatment
दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रिंस पाल उर्फ रजत कुमार (23) वासी सरस्वती खेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। थाना शहर पिहोवा पुलिस को दिए अपने बयान नवदीप सिंह वासी सरस्वती खेड़ा (भट्ट माजरा) ने कहा कि वह प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन

28 सितंबर को वह अपने दोस्त प्रिंस पाल उर्फ रजत के साथ बाइक पर सवार होकर पिहोवा की ओर जा रहे थे। रात करीब सवा 8 बजे जब वह अंबाला रोड पर पहुंचे तो पिहोवा की तरफ से आए ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए गलत साइड में आकर सीधी टक्कर उनकी बाइक को मार दी। इससे वह दोनों बाइक सहित सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने उन्हें कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसके दोस्त प्रिंस पाल की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed