घर की दहलीज पर खड़े होकर टूथब्रश कर रहा 26 वर्षीय युवक पैर फिसलने से गंदे पानी के नाले में गिर गया। परिजनों ने उसे तत्काल नाले से बाहर निकला तक तक युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त गांव थांदडो निवासी विक्रम सिंह पुत्र गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पिता गुरमेल सिंह ने पुलिस को बताया कि विक्रम सुबह घर के बाहर टूथब्रश कर रहा था, इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह गंदे पानी के नाले में गिर गया। वे विक्रम को नाले से बाहर निकालकर चिकित्सक के पास ले गए जहां उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि विक्रम के सिर और छाती में चोट आई थी, लेकिन उसने तीन मिनट में ही दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि विक्रम की मौत गंदे पानी में दम घुटने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गुरमेल सिंह ने बताया कि घर में भांजी की शादी की तैयारियां चली हुई थी। शनिवार को उन्होंने भात भरने जाना था। ऐन मौके पर यह अनहोनी हो गई। विक्रम अपने पीछे माता-पिता, भाई-भाभी, पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र अंकित को छोड़ गया। जांच अधिकारी दिलेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।