फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth Congress to lay siege to the Chief Minister's residence in Kurukshetra today

कुरुक्षेत्र में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें, CM के आवास के घेराव का था एलान

Sat, 06 Jun 2026 12:07 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 06 Jun 2026 12:07 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में आज युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने भारी बंदोबस्त किया। चार लेयर की बैरिकेडिंग के साथ भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
Youth Congress to lay siege to the Chief Minister's residence in Kurukshetra today
पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र में आज युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव का बड़ा ऐलान किया है, जिसके चलते बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कुरुक्षेत्र पहुंचना शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों के इस कूच को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


वहीं, कुरुक्षेत्र में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारें का इस्तेमाल करना पड़ा। फिलहाल, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया है, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता मौके पर डटे हुए हैं और सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने पर अड़े हैं।
विज्ञापन




मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चार लेयर की मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन व अन्य विशेष प्रबंध भी किए गए हैं। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखे टकराव की प्रबल आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                वहीं, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह ने कहा अगर सरकार को लगता है कि इन पानी की बौछारों से हमारा मनोबल टूट जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक इस देश के युवा पीछे नहीं हटेंगे। 
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                 
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed