{"_id":"614500f28ebc3e7fb70ccae3","slug":"youth-congress-celebrates-pm-s-birthday-as-national-unemployed-day-kurukshetra-news-knl835736150","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया पीएम का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया पीएम का जन्मदिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा की अगुवाई में रोष मार्च निकलते हुए सेक्टर-17 से रेलवे रोड स्थित मुख्य डाक घर पहुंचे, जहां से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को 30 से अधिक बेरोजगारों की डिग्रियां स्पीड पोस्ट की।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि देश का युवा आज बेरोजगारी के चलते पूरी तरह हताश और निराश है। नौकरियां खत्म होने की वजह से उनकी डिग्रियां महज कागज का टुकड़ा बनकर रह गई हैं, इसलिए प्रधानमंत्री को ये डिग्रियां उपहार के तौर पर भेजी जा रही हैं। आलम यह है कि हरियाणा जैसा राज्य बेरोजगारी के मामले में पूरे देश में टॉप पर है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ईशान शर्मा ने कहा कि यूथ कांग्रेस सड़क से लेकर हर मंच तक युवाओं की आवाज उठाती रही है। इस मौके पर हरप्रीत चीमा, हरमन विर्क, अमित गर्ग शैंकी, रॉकी राना, रोहित शर्मा, अंकुर मेहता, प्रतीक, आशु, गौरव, सिकंदर आदि मौजूद रहे।