फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth caught with chitta, on remand

Kurukshetra News: चिट्टे के साथ युवक काबू, रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth caught with chitta, on remand
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आशु कुमार निवासी शांति नगर कुरड़ी के कब्जे से आठ ग्राम चिट्टा बरामद हुई। आरोपी आशु कुमार को अदालत के आदेश से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम बस अड्डा सलपानी गांव के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि आशु कुमार चिट्टा बेचता है। आज भी आरोपी पैदल अपने गांव में नहर के पुल पर चिट्टा बेचने के लिए आएगा। टीम ने सूचना पर नहर पुल के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस को एक युवक आता दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आठ ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना झांसा में मामला दर्ज कर आरोपी आशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड लिया गया ताकि तस्कर को पकड़ा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed