फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth arrested with two and a half kilos of ganja

ढाई किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with two and a half kilos of ganja
पुलिस ने एक युवक को काबू करके उसके कब्जे से ढाई किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप वासी शोरगिर बस्ती इंदिरा कॉलोनी कोजेल भेज दिया है। पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि सीआईए-2 की टीम मंगलवार को पिपली चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि प्रदीप गांजा बेचने का धंधा करता है। वह आज भी गांजा लेकर पिपली से देवीलाल पार्क सेक्टर-2 के पास से पैदल अपने घर की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकस हो गई और लाडवा के डीएसपी भारत भूषण को साथ लेकर देवीलाल पार्क सेक्टर-2 के पास नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे रोक कर उससे पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। डीएसपी के सामने तलाशी लेने पर उसके कब्जे से ढाई किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed