फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth arrested with desi katta and cartridges

गुप्त सूचना पर देसी कट्टे और कारतूस सहित युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with desi katta and cartridges
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने सूचना के आधार पर मथाना बस अड्डे से लाडवा जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देसी कट्टे की जांच की तो उसमें से एक कारतूस भी बरामद हुआ। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पहचान बाबैन के गांव बहलोलपुर निवासी रजत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए-1 के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम पिपली चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मथाना बस अड्डे पर एक युवक लाडवा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है। उसके पास देसी कट्टा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर वहां खड़े एक युवक को काबू करके उससे पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। देसी कट्टे की जांच करने पर उसमें एक कारतूस भी मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में असला अधिनियम के तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed