{"_id":"57741d164f1c1b454879ac96","slug":"your-misery-will-ram-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरे दुख दूर करेंगे राम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरे दुख दूर करेंगे राम...
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
भजन सुनते श्रद्धालु।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथाव्यास अलंकार महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन, श्रवण और सहयोग करने से मनुष्य के कोटि-कोटि के पाप नष्ट हो जाते है। भागवत का सरल अर्थ बताते हुए कहा कि जो मनुष्य के सोए भाग जगाकर पाप को भगाए वह भागवत है।
वे श्री माता अंजनी सेवा ट्रस्ट द्वारा सेक्टर-13 के श्री महेश्वर हनुमान मंदिर में आयोजित भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने धरती के पाप नष्ट करने और गोवंश की रक्षा के लिए जन्म लिया। कथा स्थल पर महिला श्रद्धालुओं ने भव्य सजावट की। कथा के बीच-बीच में भजन गायक सीता राम कश्यप ने दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले, तेरे दुख दूर करेंगे राम... पेश किए।
श्रद्धालुओं ने बीच-बीच में जय जय श्री राधे का पवित्र उद्घोष किया। इस दौरान कलाकारों ने श्रीकृष्ण-वासुदेव की आकर्षक झंाकी दिखाई। वीरवार 30 जून को कथा में श्री कृष्ण रुक्मिणी प्रसंग सुनाया जाएगा। इस मौके पर भागवत आरती में सोमनाथ कक्कड़ एडवोकेट, पूर्व पार्षद कमलेश वधवा, पंडित कमल भारद्वाज, आचार्य नरेश कौशिक, लखविंद्र पाल सिंह ग्रेवाल, डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा, सुरेश शर्मा, कश्मीर लाल वधवा, सुभाष गोयल, सतपाल सेठी, रामअवतार शर्मा, जगदीश लाल, परमानंद सरदाना, कार्तिक कक्कड़, उमंग बब्बर, करुणा कक्कड़, डॉ. स्वर्णप्रभा, चंद्रप्रभा कौशिक, किरण शर्मा, जगवती, गीता मनचंदा आदि ने भाग लिया।