फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Young people are ruining life with drugs

नशे से आजादी पखवाड़े के तहत इस्माईलाबाद और झांसा में चलाया अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Young people are ruining life with drugs
जिला पुलिस ने नशे से आजादी पखवाड़े के तहत इस्माईलाबाद और झांसा में नागरिकों को नशा न करने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थान, बस अड्डे, अनाज मंडी और अन्य स्थानों पर लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी तथा उन्हें नशा न करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि पुलिस नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर छापामारी भी कर रही है। इसके जरिये नशा तस्करी में संलिप्त लोगों को कड़ा संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि नशा तस्कर अब पुलिस की नजरों से बच नहीं सकते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को थाना इस्माईलाबाद प्रभारी जगदीश चंद व थाना झांसा पुलिस ने नागरिकों को नशा न करने के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि नशे की लत के कारण लाखों युवा अपने पथ से भटक कर देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्य को भूल जाते हैं। इससे युवा खुद ही अमूल्य जीवन बर्बाद कर लेते हैं। समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इसके लिए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो मुख्यालय की ओर से टोल फ्री ड्रग हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी नागरिक नशे की रोकथाम से संबंधित व नशे की अवैध तस्करी से संबंधित जानकारी दे सकता है। नशा तस्करी संबंधी सूचना देने में कोई संकोच न करें। सूचना देने वाले नागरिक का नाम गुप्त रखा जाएगा तथा तस्कर को पकड़वाने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed