फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   young man drowned in canal

गांव उदारसी का 20 वर्षीय युवक अमन नहर में बहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
young man drowned in canal
गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में नहाने गया गांव उदारसी का 20 साल युवक नहाते समय पानी में बह गया। मौके पर उसके चाचा व दोस्तों ने उसे बचाने व उसकी तलाश भी की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। मामले की सूचना पाकर पुलिस व गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा अमन की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया। सुभाष ने बताया कि उसका बेटा अमन दोपहर के समय अपने दोस्तों व चाचा के साथ गांव के साथ लगती भाखड़ा नरवाना ब्रांच नहर पर नहाने के लिए गया था। नहाते के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में बहाव के साथ आगे बह गया। उसके दोस्तों व उसके चाचा ने उसे ढूढ़ने का काफी प्रयास किया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना पर पुलिस व गोताखोर की टीम ने सर्च अभियान चलाया, मगर अमन का कोई सुराग नहीं लगा सका। अमन के पिता सुभाष ने बताया कि उसके चार बच्चे है। उसकी दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। अमन अंबाला के एक कॉलेज में बीए फाइनल की पढ़ाई कर रहा है। वहीं अमन के नहर में बह जाने की सूचना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। उसके नहर में बहने की सूचना मिलते ही गांव के काफी संख्या में लोग नहर पर पहुंच गए और अमन की काफी तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed