फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   You will have to travel in old buses only, Kurukshetra depot again got 20 old buses

Kurukshetra News: पुरानी बसों में ही करना होगा सफर, कुरुक्षेत्र डिपो को फिर मिलीं 20 पुरानी बसें

Thu, 21 Aug 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
You will have to travel in old buses only, Kurukshetra depot again got 20 old buses
कुरुक्षेत्र। सीएम सिटी में रोडवेज डिपो को सुविधाओं के नाम पर निराशा ही मिल रही है। जिले की परिवहन व्यवस्था में सुधार की उम्मीद में जहां लोग नई बसों की बाट जोह रहे थे, वहीं विभाग ने फिर से पुरानी खटारा बसें भेजने का काम किया है।
विज्ञापन

इस बार भिवानी डिपो से 20 पुरानी बसें लाई जाएंगी, जिनकी स्थिति भी संतोषजनक नहीं मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि ये बसें पहले से ही बहुत अधिक चल चुकी हैं और पहले से कुरुक्षेत्र डिपो में मौजूद बसों जैसी ही हालत में हैं। इससे पहले रोहतक और सोनीपत से आईं 40 बसों में से 8 से 10 बसें कुछ ही समय में कंडम घोषित हो चुकी हैं।
विज्ञापन

दो माह में विभाग ने 21 बसों को कंडम घोषित किया और अब केवल 20 बसें ही डिपो को मिलेंगी, यानी जितनी पुरानी बसें हटेंगी, उतनी ही फिर से आ जाएंगी, जिससे कुल मिलाकर परिवहन व्यवस्था जस की तस ही रहेगी। वर्कशॉप मैनेजर अश्वनी कुमार ने खुद भिवानी डिपो पहुंचकर बसों की स्थिति जांची है। लोगों को उम्मीद थी कि डिपो को नई और आधुनिक बसें मिलेंगी लेकिन एक बार फिर उन्हें पुरानी बसों में ही सफर करना पड़ेगा। ये व्यवस्था न केवल यात्रियों की जान जोखिम में डालती है बल्कि विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ाई जा रही यात्रियों की परेशानी : नरेंद्र
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान नरेंद्र पांचाल ने विभाग की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार पुरानी बसें लाकर विभाग यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है। उनका कहना है कि कुछ किलोमीटर चलने के बाद ही ये बसें खराब हो जाती हैं। उन्होंने मांग की कि विभाग को नई बसें खरीदनी चाहिए ताकि यात्री सुरक्षित और आरामदायक सफर कर सकें।

जल्द आएंगी 20 बसें : अश्वनी
वर्कशॉप मैनेजर अश्वनी कुमार का कहना है कि भिवानी डिपो से 20 बसें जल्द आनी हैं। बसों के आने से डिपो में बेहतर परिवहन व्यवस्था बनेगी। इससे पहले भी रोहतक व सोनीपत से विभाग को 40 बसें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed