फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yashika, Kuldeep first in badminton, Kurukshetra

बैडमिंटन में यशिका, कुलदीप प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Yashika, Kuldeep first in badminton, Kurukshetra
बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित आईआईएचएस के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा ईकोथॉन उत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके तहत यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हॉल में इंडोर स्पोर्ट्स मीट भी कराई गई, जिसमें बैडमिंटन, लेमन रेस, रस्साकस्सी सहित थ्री लेग दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई।
बैडमिंटन (महिला) प्रतियोगिता में यशिका एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर ने प्रथम व तमन्ना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन के पुरुषों के मुकाबले में बीए ऑनर्स छठे सेमेस्टर के कुलदीप ने प्रथम व अमन एमएससी द्वितीय सेमेस्टर ने दूसरा स्थान हासिल किया। लेमन रेस में (महिला) तरंगिनी ने प्रथम व अंजनि बीए ऑनर्स सेमेस्टर ने दूसरा, लेमन रेस (पुरुष) एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के प्रज्ज्वल ने प्रथम, चौथे सेमेस्टर के हिमांशु ने दूसरा, छठे सेमेस्टर के अंकित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं थ्री लेग रेस (पुरुष) एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के हिमांशु-अमन ने प्रथम और चौथे सेमेस्टर के विश्वजीत-प्रज्ज्वल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

थ्री लेग रेस (महिला) में एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की अंजलि-यशस्विनी, तरंगिनी व वनिता ने पहला, एमएससी छठे सेमेस्टर की एकनूर-कनिका शर्मा ने दूसरा स्थान पाया। रस्साकस्सी पुरुष में एमएससी व रस्साकस्सी महिला में एमएससी कक्षा की छात्राओं ने बाजी मारी। मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रोफेसर आरके सूदन ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में स्पोर्ट्स व सांस्कृतिक गतिविधियों भी बहुत जरूरी है। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. प्रदीप चौहान, प्रो. सुखविंदर, डॉ. रजनी, डॉ. राजेश, डॉ. राजेंद्र, डॉ. रमीन, डॉ. अश्विनी, डॉ. रामपाल, डॉ. वैभव, नितेश, राहुल एवं आयोजक छात्र फागुनी, वीरेंद्र, अमन, वनिता, तमन्ना, शेखर, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed