फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yashika first, Himanshu second in speech competition

युवा सोच से देश स्टार्टअप गति में परिवर्तन संभव: प्रो ढींगरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Yashika first, Himanshu second in speech competition
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान द्वारा शुक्रवार को आकाशवाणी कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वाधान में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका विषय भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में युवाओं की भूमिका रहा। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व यूआईईटी के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने किया। प्रतियोगिता में यशिका ने प्रथम व हिमांशु शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा कि भारत देश युवाओं का देश है। युवा सोच से ही देश के स्टार्टअप क्षेत्र में विकास की गति में परिवर्तन संभव है क्योंकि युवाओं में क्षमताओं का विकास होता है, जिससे वे लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करते हैं। आज स्टार्टअप के क्षेत्र में भारतीय युवा अग्रसर हैं, जिसके कारण भारतीय अर्थव्यवस्था तीव्रता से बढ़ने के अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन

प्रोफेसर ढींगरा ने यह भी बताया की युवा सोच से संबंधित क्षेत्र में नई क्रांति पैदा होने वाली है, जिससे देश का विकास में तीव्र गति से होगा। इस अवसर पर रेडियो आकाशवाणी के निदेशक धर्म सिंह राणा ने कहा की आकाशवाणी कुरुक्षेत्र बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय के लिए कार्य कर रहा है। आकाशवाणी युवाओं की प्रतिभा के प्रदर्शन का एक बढ़िया प्लेटफार्म है। वर्तमान में आकाशवाणी खुद यूआईईटी के दरवाजे पर आकर युवाओं की स्टार्टअप के क्षेत्र में क्षमता और इसका द्वारा अधिक विकसित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज में रहने वाले सभी लोगों को अधिक से अधिक स्टार्टअप में रुचि बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में आकाशवाणी के निदेशक धर्म सिंह राणा, यूआईईटी इनक्यूबेशन के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. विशाल अहलावत व हरिकेश पपोसा शामिल रहे। संयोजक डॉ. अजय जांगड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम यूआईईटी के इनक्यूबेशन सेंटर की ई-सेल टीम द्वारा आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप के क्षेत्र का दायरा और अधिक विकसित करना है। इस मौके पर डॉ. विशाल अहलावत ने इनक्यूबेशन सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। आकाशवाणी युवा वाणी के प्रभारी रजत शर्मा ने बताया की प्रतियोगिता में प्रथम व दूसरे स्थान पर वाले विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए बुलाया जाएगा। इस अवसर पर सुनील, आशु, कुणाल, आशुतोष, अंकित, हिमानी, उमाक्षि व आयुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed