फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yard operator threatened to kill

Kurukshetra News: यार्ड संचालक को दी जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Yard operator threatened to kill
कुरुक्षेत्र। शहर के यार्ड संचालक को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने संचालक को अलग-अलग नंबरों से 25 से 30 कॉल करके 10 दिन के अंदर गोली मारकर वारदात को अंजाम देने की धमकी दी। घटना के बाद से यार्ड संचालक और उसका पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में संदीप शर्मा निवासी शिवदेव नगर कॉलोनी ने बताया कि वह बैंक से जब्त व दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने यार्ड में रखता है। इसके एवज में उसे बैंक से पार्किंग फीस मिलती है। रविवार शाम को वह अपने यार्ड पर मौजूद था। तभी उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें एक व्यक्ति ने उसका नाम पूछा और कॉल काट दी। उसके बाद उसे किसी दूसरे नंबर कॉल आई, जिसमें उस व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। उस दिन अलग-अलग नंबर से उसके पास 25 से 30 नंबर से कॉल आई। उसके भाई ने आरोपी से बातचीत तो आरोपी ने उसे बताया कि उसकी संदीप से कोई दुश्मनी नहीं है, बल्कि उसे संदीप को मारने के लिए पैसे मिले हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने उसके बच्चों को भी मारने की धमकी दी है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed