फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   workers working without mask

बगैर मास्क कर्मचारी कर रहे काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
workers working without mask
जैसे-जैसे कोरोना के केस कम होते जा रहे हैं वैसे ही लोगों की लापरवाही भरी तस्वीरें सामने आ रही हैं। बाजार तो बाजार सरकारी कार्यालयों में भी गाइडलाइन की कोई पालना नहीं की जा रही। एक दिन पहले ही उपायुक्त ने आदेश जारी करते हुए आम पब्लिक का सरकारी कार्यालय में मास्क पहनकर आना अनिवार्य किया। अगले दिन अमर उजाला ने ई-दिशा केंद्र व तहसील कार्यालय में जाकर देखा तो यहां पब्लिक तो छोड़े कर्मचारी भी बगैर मास्क बैठे नजर आए। सुरक्षा कवच की तरह काम करने वाला मास्क तो लगभग चेहरों से गायब था। इस प्रकार की लापरवाही से कहीं तीसरी लहर भारी न पड़ जाए, इस मामले में न तो जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है और न ही नागरिक। तहसील कार्यालय में प्रवेश करते ही लोगों की भीड़ नजर आई। कार्यालय में सैनिटाइजर तो ढूंढने से भी नहीं मिला। प्रवेश करते ही दाईं तरफ के काउंटर पर देखा तो नौ-दस लोग भीड़ जमाए खड़े थे, जिनमें से अधिकतर के चेहरे से सुरक्षा कवच गायब था। वहीं उनके साथ डीलिंग कर रहे पांच कर्मचारियों में से तीन बगैर मास्क थे। आगे बढ़कर काउंटर नंबर 27 पर देखा तो छह लोगों को दो कर्मचारी डील कर रहे थे और दोनों ने ही मास्क नहीं पहना हुआ था। उसके बाद नकल काउंटर पर तीन कर्मचारी 6-7 लोगों को डील कर रहे थे, जिनमें से दो के मास्क नाक से नीचे थे। ई-दिशा केंद्र में भी ऐसे ही हालात दिखाई दिए। यहां रोजाना 400 से 500 लोग अपने कामकाज के लिए आते हैं। यहां पर भी आम जनता के साथ-साथ कर्मचारी भी लापरवाह नजर आए। काउंटर नंबर नौ से 14 तक बैठे छह कर्मचारियों के मास्क ठोड़ी पर लगे दिखाई दिए। वहीं काम कराने के लिए खड़ी पब्लिक भी बगैर मास्क ही थी। इस केंद्रों में ऐसा पहली बार नहीं पहले भी यहां से लापरवाही भरी तस्वीरों सामने आती रहती हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती।
विज्ञापन

थानेसर बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी में अधिकतर सब्जी विक्रेताओं के चेहरों से मास्क गायब रहते हैं। अमर उजाला टीम स्थिति जानने के लिएमंडी में पहुंची तो कैमरा देखकर कईयों ने तुरंत मुंह पर मास्क लगा लिया तो कइयों ने परने लपेट लिए। मंडी में सब्जी विक्रेताओं के साथ-साथ सब्जी खरीदने आए अधिकतर लोग भी बिन मास्क ही थे।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा बिना मास्क सड़कों पर घूम रहे 6100 से ज्यादा चालान किए जा चुके है। जिन पर 500 रुपये प्रति व्यक्ति फाइन लगाकर 30 लाख 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। जब तक कोरोना पीक पर था तो यह कार्रवाई जोर शोर से चली, लेकिन धीरे-धीरे मामला ठंडा पड़ गया है, जिस वजह से लोगों के मन से कार्रवाई का डर निकल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसडीएम थानेसर नरेंद्र पाल ने कहा कि वे मौके का निरीक्षण करेंगे और सभी कर्मचारियों को मास्क पहनना सुनिश्चित कराएंगे। फिलहाल वायरस खत्म नहीं हुआ है, इसलिए सभी को मास्क और सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed