फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Workers took out nutrition awareness rallies in Anganwadi centers

आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं को पौधरोपण के प्रति किया प्रेरित, किचन गार्डन के बारे में दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Workers took out nutrition awareness rallies in Anganwadi centers
पोषण अभियान के तहत शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के साथ-साथ पौधरोपण के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को किचन गार्डन के बारे में भी जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता रैलियां निकाली गईं। विभाग द्वारा सितंबर माह को पोषण अभियान के तहत मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुदेश की अगुवाई में राजपूत बस्ती आंगनबाड़ी केंद्र, पारस बस्ती, श्याम कालोनी सहित शहर के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में बताया। राजपूत बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता अंशुल ने महिलाओं को औषधीय पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया। पारस बस्ती में आंगनबाड़ी वर्कर ममता व रामचंद्र कालोनी में कार्यकर्ता हर्षा ने महिलाओं के साथ मिलकर पौधरोपण किया और उन्हें पौधे वितरित किए। साथ ही पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। श्याम कॉलोनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीनाक्षी ने महिलाओं को किचन गार्डन के बारे में बताया कि महिलाएं अपने घरों में गमलों में सब्जियां उगा सकती हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा, सीमा, बलजीत, रंजना, अंजू सहित उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed