फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Workers standing in wait since morning, Rahul reached Haryana by evening

सुबह से इंतजार में खड़े हजारों कार्यकर्ता, शाम होत-होते हरियाणा पहुंची राहुल की खेती बचाओ यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Workers standing in wait since morning, Rahul reached Haryana by evening
कुरूक्षेत्र। इंतहा हो गई, इंतजार की.... राहुल गांधी का हरियाणा में प्रवेश का समय दोपहर 12 बजे तय था, तो - फोटो : Kurukshetra
अजय जौली
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा दो दिन पंजाब दौरे के बाद मंगलवार को हरियाणा पहुंची। उनकी इस यात्रा ने हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर पर पड़ते हरियाणा के गांव ट्यूकर से प्रदेश में प्रवेश किया। हरियाणा में राहुल गांधी के स्वागत में प्रदेशभर से नेता और कार्यकर्ता उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए सुबह ही ट्यूकर बॉर्डर पर पहुंच गए, लेकिन यहां इंतजार लगातार बढ़ता चला गया। वैसे तो राहुल की खेती बचाओ यात्रा का हरियाणा में पहुंचने का समय सुबह 11 बजे का था, लेकिन पंजाब में ज्यादा समय लगने के कारण उनकी यह यात्रा शाम पांच बजे हरियाणा में पहुंची। इससे पहले ट्यूकर बॉर्डर पर सुबह 11 बजे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैली पहुंची उनके उनके स्वगत के लिए पहुंची उसके बाद पैनो 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। हुड्डा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ा पड़ी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सवा एक बजे आईजी वाईपूर्ण कुमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फिर डेढ़ बजे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ट्यूकर बॉर्डर पहुंचे। उसके बाद पौने दो बजे पंजाब पुलिस के आलाधिकारियों ने बॉर्डर पर पहुुंच हरियाणा पुलिस के आलाधिकारियों को खेती बचाओ यात्रा सूचना दी।
दो बजे बार्डर पर मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं में हलचल पैदा हो गई। सब बोर्डर की तरफ नजरें टिकाकर राहुल गांधी का इंतजार करने लगे, लेकिन इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ। सुबह से इंतजार में खडे कांग्रेस नेताओं ने अंत में बैठने का मना बनाया और कुर्सियां मंगवाई। चार बजे बजे ट्यूकर बॉर्डर पर पंजाब की तरह यात्रा आती दिखाई दी।
विज्ञापन

पौने 6 बजे यात्रा भट्टमाजरा के लिए रवाना हुई, वहां राहुल ने भी कुछ दूरी तक ट्रैक्टर को चलाया। उसके बाद पूरे 6 बजे यात्रा पिहोवा अनाज मंडी पहुंची, जहां करीब 40 मिनट के कार्यक्रम के बाद गाड़ी में राहुल गीता स्थली ज्योतिसर के लिए रवाना हुए और सात बजे ज्योतिसर पहुंचे। उसके बाद बहुत कम समय में पूजा अर्चना वहां से रवाना होकर 7 बजकर 25 मिनट पर थानेसर अनाज मंडी पहुंचे यहां। आठ बजे तक उन्होंने किसानों को संबोधित किया। उसके बाद वहां से पिपली के लिए रवाना हुए और वहां से यात्रा का समापन कर दिल्ली लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed