फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Work on construction of Gurudwara Sahib Patshahi Chhathi's Saran in progress, basement's linter inserted

Kurukshetra News: गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी की सरां बनाए जाने का कार्य तेज, बेसमेंट का डाला गया लेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Work on construction of Gurudwara Sahib Patshahi Chhathi's Saran in progress, basement's linter inserted
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में सरां निर्माण कार्य के  दौरान बेसमैंट का लैंटर डाल
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में आधुनिक सुविधाओं से लैस सरां निर्माण का कार्य जारी है। सबसे पहले बेसमेंट बनाया जा रहा है, जिसके बाद ही सरां के कमरों के लिए भवन निर्माण आरंभ किया जाएगा। वीरवार को बेसमेंट का लेंटर डाला गया। लेंटर डालने से पहले गुरु चरणों में अरदास की गई। हरियाणा सिख गुरुद्वारा गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, बाबा अमरीक सिंह के जत्थेदार बाबा गुरमुख सिंह कार सेवा वाले, मैनेजर जज सिंह, पटवारी तजिंदर सिंह स्याहपोश, हरमीत सिंह, सुखविंदर सिंह, हरपाल सिंह, गुरबीर सिंह सहित संगत में उत्साह बना रहा।
विज्ञापन


कंवलजीत सिंह अजराना ने बताया कि यह सरां बनाने की परियोजना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समय में भी बनी थी, लेकिन इस ओर एसजीपीसी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब कमेटी द्वारा गुरुद्वारा साहिबान की सेवा संभालने के उपरांत आवश्यकता अनुसार कार्य किए जा रहे हैं। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र में सरां निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरां निर्माण की सेवा संत बाबा अमरीक सिंह पटियाला वाले कर रहे हैं। तीन मंजिला इस सरां में लिफ्ट लगाई जाएगी। इस सरां में करीब 40 कमरे आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाए जाएंगें। उन्होंने बताया कि श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी प्रकाश पर्व पर दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश व हरियाणा राज्य के अलग-अलग जिलों से हजारों की तादाद में संगत यहां पहुंचती है, तो ऐसे में उनके निवास का उचित प्रबंध करने के लिए ही यहां सरां बनाने की परियोजना तैयार की गई। सरां बनने के बाद दूर-दराज से यहां आने वाली संगत को रात्रि विश्राम में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed