{"_id":"64b1b9829b4f4c124b077d57","slug":"women-applied-mehndi-and-asked-for-the-rights-of-clerks-kurukshetra-news-c-18-knl1031-173045-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिलाओं ने मेहंदी लगा मांगा लिपिकों का हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिलाओं ने मेहंदी लगा मांगा लिपिकों का हक
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले तमाम विभागों के लिपिक 10 दिनों से जिला सचिवालय के सामने धरने पर डटे हैं। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारी नेता लिपिकों का हौसला बढ़ाने के लिए धरने पर रोजाना पहुंचते हैं। शुक्रवार को महिलाओं ने मेहंदी के साथ हमारा हक 35400 लिखकर प्रदेश सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया।
सोसायटी के जिला प्रधान प्रदीप प्रजापति ने कहा कि जब तक हमारे सम्मानजनक वेतनमान 35 400 की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक सभी विभागों के लिपिकीय वर्ग कर्मचारी धरना स्थल पर डटे रहेंगे। प्राकृतिक आपदा के समय में सभी लिपिक अपना सहयोग तन मन और धन से करने के लिए तैयार हैं। कार्यालय में हाजिरी न लगाकर प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग किया जाएगा।
हमारा धरना मांग न मानने तक चलता रहेगा। जिला महासचिव परमजीत पाढ़ा ने बताया कि 2016 के वेतन आयोग में लिपिक का वेतनमान 19900 निर्धारित किया गया है, जबकि बाकी विभागों का वेतनमान 35400 कर दिया गया। लिपिकों को वंचित रखा गया। इस अवर पर पवन कुमार, विकास कुमार, सोहन लाल, दिलावर सिंह, प्रवीन कुमार, देवेन्द्र, राजेश, संजय दूहन, अमित, अजय आदि मौजूद रहे।